Question 100Asked in BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10

निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
  1. Aराष्ट्रीयता और मनुष्य
  2. Bभाषा का महत्त्व
  3. Cअभिव्यक्ति का साधन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) भाषा का महत्त्व

Explanation

गद्यांश का केन्द्रीय विषय राष्ट्रीयता के विकास में भाषा की भूमिका है, इसलिए सबसे उपयुक्त शीर्षक 'भाषा का महत्त्व' है।

From BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10 — Previous Year Paper

This is question 100 of BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.