Question 131Asked in BPSC TRE 3.0 (2024) Hindi Class 6-8

निर्देश (प्रश्न संख्या 131 से 135 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए ।

निर्देश (प्रश्न संख्या 131 से 135 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए । औद्योगीकरण के फलस्वरूप नगरों की आबादी तेजी से बढ़ी है । गाँव के लोग रोटी रोजगार के चक्कर में शहरों में आकर गंदी बस्तियों की वृद्धि करते हैं । औद्योगीकरण के कारण कृषि योग्य भूमि में कमी हुई है और वनों के विनाश के कारण ही हरियाली नष्ट हो गई है । औद्योगिक केंद्रों की स्थापना के समय प्रदूषण नियंत्रण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । आग, धूल, राख और धुआँ की कालिमा का प्रभाव घर, बाग-बगीचे सहित दूर-दूर तक होता है । इससे आँखों में चिपचिपापन, रोहा, दृष्टि कमजोर होना, टी. बी., कैंसर आदि रोग फैलते हैं । औद्योगीकरण के फलस्वरूप तेजाबी वर्षा भी होती है जो फसलों, पेड़-पौधों आदि को विशेष हानि पहुँचाती है । अम्लीय और क्षारीयकरण के कारण भूमि की उत्पादन क्षमता भी घट जाती है । भूमि की उत्पादन क्षमता क्यों घट जाती है ?
  1. Aविस्थापन के कारण
  2. Bकृषि योग्य भूमि में कमी होने के कारण
  3. Cअम्लीय और क्षारीयकरण के कारण
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) अम्लीय और क्षारीयकरण के कारण

Explanation

गद्यांश के अंत में कहा गया है कि अम्लीय और क्षारीयकरण के कारण भूमि की उत्पादन क्षमता घट जाती है।

From BPSC TRE 3.0 (2024) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper

This is question 131 of BPSC TRE 3.0 (2024) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.