Question 72Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Language (Hindi & English) Class 6-8 (Re-exam)

निर्देश (प्रश्न संख्या 71 से 75 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में अंकित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 71 से 75 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में अंकित कीजिए। एक था किसान। उसके चार लड़के थे। पर, उन लड़कों में मेल नहीं था। वे आपस में बराबर लड़ते-झगड़ते रहते थे। एक दिन किसान बहुत बीमार पड़ा। जब वह मृत्यु के निकट पहुँच गया, तब उसने अपने चारों लड़कों को बुलाया और मिल-जुलकर रहने की शिक्षा दी। किन्तु लड़कों पर उसकी बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। तब किसान ने लकड़ियों का गट्ठर मँगाया और लड़कों को तोड़ने को कहा। किसी से वह गट्ठर न टूटा। फिर, लकड़ियाँ गट्ठर से अलग की गईं। किसान ने अपने सभी लड़कों को बारी-बारी से बुलाया और लकड़ियों को अलग-अलग तोड़ने को कहा। सबने आसानी से ऐसा किया और लकड़ियाँ एक-एक कर टूटती गईं। अब लड़कों की आँखें खुलीं। तभी उन्होंने समझा कि आपस में मिल-जुलकर रहने में कितना बल है। किसान ने लड़कों को बारी-बारी से बुलाकर लकड़ियों को अलग-अलग तोड़ने के लिए क्यों कहा?
  1. Aलकड़ियों को आसानी से तोड़ने के लिए
  2. Bक्योंकि लड़कों को गट्ठर तोड़ने में सफलता नहीं मिली
  3. Cक्योंकि किसान अपने लड़कों से बहुत स्नेह करता था
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation

किसान ने बारी-बारी से अलग-अलग लकड़ी तुड़वाई ताकि लड़के देख सकें कि अलग होकर कमज़ोर हैं; दिए विकल्पों में यह पूरी तरह नहीं आया, अतः कुंजी E है।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Language (Hindi & English) Class 6-8 (Re-exam) — Previous Year Paper

This is question 72 of BPSC TRE 2.0 (2023) Language (Hindi & English) Class 6-8 (Re-exam) — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.