Question 76Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8

निर्देश (प्रश्न संख्या 71 से 80 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 71 से 80 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। ज्ञान के परिदृश्य में पूरा विश्व तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। बिग डेटा, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हो रहे बहुत-से वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के चलते एक ओर विश्वभर में अकुशल कामगारों की जगह मशीनें काम करने लगेंगी और दूसरी ओर डेटा साइंस, कम्प्यूटर साइंस और गणित के क्षेत्रों में ऐसे कुशल कामगारों की जरूरत और माँग बढ़ेगी जो विज्ञान, समाज-विज्ञान और मानविकी के विविध विषयों में योग्यता रखते हों। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते प्राकृतिक संसाधनों की वजह से हमें ऊर्जा, भोजन, पानी व स्वच्छता आदि की आवश्यकताओं को पूरा करने के नये रास्ते खोजने होंगे और इस कारण भी जीव-विज्ञान, रसायन, भौतिक-विज्ञान, कृषि, जलवायु-विज्ञान और समाज-विज्ञान के क्षेत्रों में नए कुशल कामगारों की जरूरत होगी। महामारी और महामारी के बढ़ते उद्भव संक्रामक रोग प्रबंधन और टीकों के विकास में सहयोगी अनुसंधान और परिणामी सामाजिक मुद्दे बहुविषयक अधिगम की आवश्यकता को बढ़ाते हैं। मानविकी और कला की माँग बढ़ेगी, क्योंकि भारत एक विकसित देश बनने के साथ-साथ दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है। हमें नये रास्ते खोजने होंगे
  1. Aऊर्जा के लिए
  2. Bऊर्जा, भोजन, पानी व स्वच्छता आदि के लिए
  3. Cघटते प्राकृतिक संसाधन के लिए
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) ऊर्जा, भोजन, पानी व स्वच्छता आदि के लिए

Explanation

जलवायु परिवर्तन आदि के कारण ऊर्जा, भोजन, पानी व स्वच्छता आदि की आवश्यकताओं को पूरा करने के नये रास्ते खोजने होंगे।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper

This is question 76 of BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.