Question 83Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8

निर्देश (प्रश्न संख्या 81 से 85 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 81 से 85 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा संचालित ‘बंगदर्शन’ मासिक पत्रिका उनके देहांत के पश्चात् बंद हो गया था, जिसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सन् 1901 में पुनः प्रकाशित करना आरंभ किया। यह सत्साहित्य द्वारा सामाजिक प्रगति का एक साधन तो था ही, पर रवि बाबू उसके माध्यम से राजनीतिक अन्याय के विरुद्ध भी आवाज उठाया करते थे। जब दक्षिण अफ्रीका की बोअर जाति की हत्या गोरों ने की तब रवि बाबू ने गोरों के इस घृणित कार्य का विरोध करने के लिए कई लेख ‘बंगदर्शन’ में लिखे थे। इस मासिक पत्रिका में टैगोर की कई साहित्यिक कृतियाँ प्रकाशित हुई थीं। उनकी समस्त साहित्यिक कृतियों का उद्देश्य है—मनुष्य का मानसिक स्तर उच्च हो और मनुष्य निम्न प्रवृत्तियों का त्यागकर समाज का उपयोगी सदस्य बने। उनकी ‘जन-गण-मन-अधिनायक’ कविता तो देश-प्रेम की सच्ची अनुभूति का भंडार होने के कारण राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार कर ली गयी है। ‘जन-गण-मन-अधिनायक’ के राष्ट्रगान बनने का कारण है
  1. Aरवि बाबू की संवेदनशीलता
  2. Bइस कविता में व्याप्त देश-प्रेम की सच्ची अनुभूति
  3. Cरवि बाबू का देश-प्रेम
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) इस कविता में व्याप्त देश-प्रेम की सच्ची अनुभूति

Explanation

'जन-गण-मन-अधिनायक' कविता देश-प्रेम की सच्ची अनुभूति का भंडार होने के कारण राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार की गई।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper

This is question 83 of BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.