Question 86Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 88 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 88 तक) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। “संसार के सभी श्रेष्ठ धर्मों में हमें एक उच्च नैतिक शिक्षा के दर्शन होते हैं। सभी धर्म ये उपदेश देते हैं कि मनुष्य किसी की हत्या न करे, चोरी न करे, दूसरों की भलाई करे। अगर वह यह चाहता है कि दूसरे उसे हानि न पहुँचाएँ, तो वह किसी को हानि न पहुँचाए। उसे यश और ऐश्वर्य के पीछे नहीं भागना चाहिए, क्योंकि ये क्षणिक हैं। केवल आत्मा शाश्वत है। धार्मिक भावना का मधुर स्वर जीवन का संगीत है।” प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
  1. Aयश और ऐश्वर्य
  2. Bनैतिकता और धर्म
  3. Cधार्मिकता और माधुर्य
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) नैतिकता और धर्म

Explanation

गद्यांश में सभी धर्मों की नैतिक शिक्षा और धार्मिक भावना की चर्चा है, इसलिए उपयुक्त शीर्षक 'नैतिकता और धर्म' है।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10 — Previous Year Paper

This is question 86 of BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.