Question 123Asked in CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026 + 1 more paper

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करिए।

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे सही उत्तर वाले विकल्प का चयन करिए। ‘अध्ययन’ शब्द का सामान्य अर्थ है – पढ़ना और इसका विशिष्ट अर्थ है – पढ़ने के साथ गुनना अर्थात् हम जो कुछ भी पढ़ते हैं, उस पर गहराई से चिंतन-मनन करना। अध्ययन के द्वारा अपनी रुचियों को विस्तृत, जागृत और परिष्कृत किया जा सकता है, तरह-तरह के विषयों का ज्ञान सहजता से प्राप्त किया जा सकता है, अंधविश्वासों और गलत धारणाओं को मिटाया जा सकता है, आत्मिक शान्ति का लाभ भी पाया जा सकता है। अध्ययन का तात्पर्य पुस्तक में छपी सूचना पढ़कर याद कर लेना नहीं है। अध्ययन के लिए असीमित विषयक्षेत्र हैं – साहित्य, संगीत, विज्ञान, धर्म, दर्शन, मनोरंजन आदि। अध्ययन ने नए क्षितिज का उद्घाटन किया है। यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि अध्ययन – मनन प्रत्येक क्षेत्र की मूल समृद्धि का आधार है। अध्ययन के द्वारा क्या प्राप्त किया जा सकता है?
  1. Aरुचियों का विस्तारण।
  2. Bकार्यों का निरीक्षण।
  3. Cसूचनाओं का संग्रहण।
  4. Dअंधविश्वासों का अधिग्रहण।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) रुचियों का विस्तारण।

Explanation

गद्यांश के अनुसार अध्ययन से रुचियों को विस्तृत, जागृत और परिष्कृत किया जा सकता है, इसलिए रुचियों का विस्तारण सही उत्तर है।

From CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026 — Previous Year Paper

This is question 123 of CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers