नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
विज्ञापन का सामान्य अर्थ किसी प्रकार की नयी सूचना को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सूचना सरकार द्वारा दी जाने वाली घोषणाएँ भी हो सकती हैं या फिर किसी नव शोधित, उत्पादित या निर्मित वस्तु के प्रचार से भी संबंधित हो सकती है। सामान्य-विशेष सभी तक विज्ञापित करने का काम प्राचीन काल में भी होता था और आज के युग में तो इसकी अनिवार्यता बढ़ती ही जा रही है। ढिंढोरा पीटना, मुनादी करना ये सब विज्ञापन के ही रूप थे। पुस्तकों के प्रकाशन व रेडियो के आविष्कार के साथ विज्ञापन के क्षेत्र में क्रान्ति आई। सभी प्रकार के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन, नौकरी, उपलब्धि, यहाँ तक की वर-वधु की खोज यह भी विज्ञापन के क्षेत्र में आ गए हैं। यह कला के साथ-साथ एक व्यवसाय भी बन गया है। पत्र-पत्रिका, रेडियो, टी.वी., फिल्में ये सब विज्ञापन के सशक्त साधन हैं।
गद्यांश में विज्ञापन के किस स्वरूप का उल्लेख नहीं हुआ है?
Show answerHide answer
Correct answer: (A) भित्ति लेखन
Explanation
गद्यांश में रेडियो, पत्र-पत्रिका, टी.वी. और फिल्मों का उल्लेख है, पर भित्ति लेखन (दीवार पर लिखना) का नहीं।