Question 123Asked in CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । जीवन में कभी अभाव का दुख, कभी स्वभाव का और कभी दुर्भाव का और इससे भी ऊपर सदैव तनाव का दुख घेरे रहता है । इन्हीं दुखों के वशीभूत हम टकराव की ज़िंदगी जीते हुए बिखराव का दुख भोगते हैं । दुखों से सभी डरते हैं, क्योंकि दुख अप्रिय हैं । दुखों से दूर रहने और सुख पाने की चाह में हम नए-नए पापों में प्रवेश करने लगते हैं । यही हमारी सबसे बड़ी भूल होती है । पाप का फल सुख रोकता है । सुख चाहिए तो पापों से मुक्त होने की चाह जागृत करनी होगी । दुखों से छुटकारा और सुख प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है धर्म को आत्मसात करना । जहाँ धर्म है, वहाँ पाप नहीं है और जब पाप नहीं तो वहाँ दुख नहीं । जहाँ दुख नहीं वहाँ सुख को अनंत होने का पूरा अवसर प्राप्त होता है । दुख हमारी भूल और हमारे मानवीय स्तर से गिरकर घिनौने कर्मों का फल है । सुख कहाँ होता है ?
  1. Aजहाँ मानवता नहीं होती ।
  2. Bजहाँ धन-संपदा हो ।
  3. Cजहाँ धर्म होता है ।
  4. Dजहाँ सुखी लोग होते हैं ।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) जहाँ धर्म होता है ।

Explanation

गद्यांश कहता है कि जहाँ धर्म है वहाँ पाप नहीं, जहाँ पाप नहीं वहाँ दुख नहीं, और जहाँ दुख नहीं वहाँ सुख अनंत होता है; अतः सुख वहाँ है जहाँ धर्म है।

From CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 123 of CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.