Question 132Asked in CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है । इनके ज़रिए ना सिर्फ़ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है । मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया । मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार ज़रूर आना चाहता है । ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं । इस बार का आयोजन पहले से और भी ज़्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज़्बे को दिखाता है । यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है । जब ऐसे आयोजनों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है । पहले और अब के महोत्सव के आयोजन में मूल अंतर क्या है ?
  1. Aपहले मणिपुर में, अब दक्षिण भारत में
  2. Bपहले इंफाल में, अब पूरे उत्तर-पूर्व में
  3. Cपहले केवल इंफाल में, अब पूरे राज्य में
  4. Dपहले मणिपुर में, अब उत्तर भारत में
Show answerHide answer

Correct answer: (C) पहले केवल इंफाल में, अब पूरे राज्य में

Explanation

गद्यांश में लिखा है कि यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया।

From CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 132 of CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.