Question 89Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 90 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 90 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। जिस भूमि की मिट्टी से तुम्हारा देह बना है, जिसकी गंगा का तुमने निर्मल जल पिया है, और जिसके गौरव के सामने संसार का कोई देश ठहर नहीं सकता, उस पवित्र भारत-भूमि में रहते हुए तुम उसके यश को उज्ज्वल करोगे, यह मुझे पूरी आशा है। इसके साथ ही जिस सरस्वती की कोख से तुमने दूसरा जन्म लिया है, उसे मत भूलना। किसी भी काम को करते हुए सावित्री माता की उपासना से विमुख न होना। किसी भी काम को करते हुए किसकी उपासना की बात कही गयी है?
  1. Aगंगा
  2. Bसावित्री माता
  3. Cभारत माता
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) सावित्री माता

Explanation

गद्यांश के अंतिम वाक्य में किसी भी काम को करते हुए सावित्री माता की उपासना से विमुख न होने को कहा गया है।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper

This is question 89 of BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.