Question 90Asked in BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 90 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

निर्देश (प्रश्न संख्या 86 से 90 तक) : निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। जिस भूमि की मिट्टी से तुम्हारा देह बना है, जिसकी गंगा का तुमने निर्मल जल पिया है, और जिसके गौरव के सामने संसार का कोई देश ठहर नहीं सकता, उस पवित्र भारत-भूमि में रहते हुए तुम उसके यश को उज्ज्वल करोगे, यह मुझे पूरी आशा है। इसके साथ ही जिस सरस्वती की कोख से तुमने दूसरा जन्म लिया है, उसे मत भूलना। किसी भी काम को करते हुए सावित्री माता की उपासना से विमुख न होना। लेखक ने किसके गौरव की बात कही है?
  1. Aभारत माता
  2. Bगंगा
  3. Cसरस्वती माता
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) भारत माता

Explanation

गद्यांश में कहा है कि जिस भूमि के गौरव के सामने संसार का कोई देश ठहर नहीं सकता, वह भारत-भूमि है, अर्थात् भारत माता।

From BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper

This is question 90 of BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 6-8 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.