Question 147Asked in CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026 + 1 more paper

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जारी रहने वाले श्रुतलेख (रनिंग डिक्टेशन) को सही रूप में परिभाषित करता है?

  1. Aविद्यार्थी पाठ्य सामग्री के विभिन्न अंशों को पढ़ते हैं, तत्पश्चात् कार्य को पूरा करने के लिए एक-दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
  2. Bबच्चे दो-दो के समूह में कार्य करते हैं। पाठ्य सामग्री को दो अंशों में विभाजित किया जाता है। एक बालक अपने जोड़ीदार के लिए अपना अंश पढ़ता है, दूसरा बालक उसे लिखता है। समूची पाठ्य सामग्री के लिए दोनों मिलकर कार्य करते हैं।
  3. Cबच्चे दो-दो के जोड़ों में कार्य करते हैं। एक बालक दौड़कर पाठ्य सामग्री देखता है और अपने जोड़ीदार को श्रुतलेख बोलता है, जोड़ीदार उस सामग्री को लिखता है।
  4. Dअध्यापक समूची कक्षा को शब्दों/पाठ्यसामग्री का श्रुतलेख बोलता है, विद्यार्थी उसे नोट करते हैं।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) बच्चे दो-दो के जोड़ों में कार्य करते हैं। एक बालक दौड़कर पाठ्य सामग्री देखता है और अपने जोड़ीदार को श्रुतलेख बोलता है, जोड़ीदार उस सामग्री को लिखता है।

Explanation

जारी रहने वाले श्रुतलेख (रनिंग डिक्टेशन) में बच्चे जोड़ियों में काम करते हैं: एक बच्चा दौड़कर दूर रखी सामग्री पढ़ता-याद करता है और लौटकर साथी को बोलता है, साथी उसे लिखता है। यह विकल्प (3) में बताया गया है।

From CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026 — Previous Year Paper

This is question 147 of CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers