Question 122Asked in CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह नहीं है कि शासक वर्ग ने औद्योगीकरण का मार्ग चुना, ट्रेजेडी यह रही है कि पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाते समय - प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच का नाजुक संतुलन किस तरह नष्ट होने से बचाया जा सकता है - इस ओर हमारे पश्चिम शिक्षित सत्ताधारियों का ध्यान कभी नहीं गया। हम बिना पश्चिम को मॉडल बनाए, अपनी शर्तों और मर्यादाओं के आधार पर, औद्योगिक विकास का भारतीय स्वरूप निर्धारित कर सकते हैं, कभी इसका ख्याल भी हमारे शासकों को आया हो, ऐसा नहीं जान पड़ता। समूह से भिन्न शब्द है __________।
  1. Aसंस्कृति
  2. Bभारतीय
  3. Cमर्यादा
  4. Dशर्त
Show answerHide answer

Correct answer: (B) भारतीय

Explanation

संस्कृति, मर्यादा और शर्त - तीनों संज्ञा शब्द हैं, जबकि ‘भारतीय’ विशेषण है (भारत + ईय)। इसलिए ‘भारतीय’ समूह से भिन्न है।

From CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 122 of CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.