Question 130Asked in CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस ब्रह्मांड में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे से ज्यादा खास नहीं है क्योंकि परमात्मा की नजर में हम सब एक समान हैं। ध्यान-अभ्यास हमें सभी जीवों को एक समान देखने में मदद करता है। हम मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो एक चौकीदार, क्लर्क या कैशियर है, वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किसी कंपनी का कोई मालिक। हमें समझ आता है कि किसी कंपनी का मालिक कर्मचारियों के बिना काम नहीं कर सकता। चाहे वे अधिक वेतन पाने वाले हों या सबसे कम वेतन पाने वाले। सभी लोग अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। भले ही हम बाहर से रंग, रूप, समाज, संस्कृति आदि के स्तर पर अलग दिखते हैं लेकिन पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हम सभी एक समान हैं। सभी व्यक्तियों को समान दृष्टि से देखने में सहायक है -
  1. Aव्यवहारिक होना
  2. Bध्यान का अभ्यास
  3. Cसमान दृष्टि का अभ्यास
  4. Dआचरण का अभ्यास
Show answerHide answer

Correct answer: (B) ध्यान का अभ्यास

Explanation

गद्यांश में लिखा है - ‘ध्यान-अभ्यास हमें सभी जीवों को एक समान देखने में मदद करता है।’ इसलिए सही उत्तर ध्यान का अभ्यास है।

From CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 130 of CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.