Question 134Asked in CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस ब्रह्मांड में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे से ज्यादा खास नहीं है क्योंकि परमात्मा की नजर में हम सब एक समान हैं। ध्यान-अभ्यास हमें सभी जीवों को एक समान देखने में मदद करता है। हम मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो एक चौकीदार, क्लर्क या कैशियर है, वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि किसी कंपनी का कोई मालिक। हमें समझ आता है कि किसी कंपनी का मालिक कर्मचारियों के बिना काम नहीं कर सकता। चाहे वे अधिक वेतन पाने वाले हों या सबसे कम वेतन पाने वाले। सभी लोग अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। भले ही हम बाहर से रंग, रूप, समाज, संस्कृति आदि के स्तर पर अलग दिखते हैं लेकिन पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हम सभी एक समान हैं। गद्यांश में सभी मनुष्यों को समान भाव से देखने एवं __________ पर बल दिया गया है।
  1. Aव्यवहार करने
  2. Bविशेष मानने
  3. Cसमान वेतन देने
  4. Dसमान नौकरी देने
Show answerHide answer

Correct answer: (A) व्यवहार करने

Explanation

गद्यांश कहता है कि चौकीदार, क्लर्क या कैशियर भी मालिक जितना ही महत्वपूर्ण है, यानी सबको समान भाव से देखना और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। समान वेतन या नौकरी की बात गद्यांश में नहीं है।

From CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 134 of CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.