Question 134Asked in CTET January 2024 Paper 1, 21 Jan 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस संसार में सब कुछ अस्थायी है। पाप और पुण्य दोनों इस संसार से संबंधित हैं, इसलिए पाप और पुण्य भी अस्थायी हैं। पुण्य सुख देकर और पाप दुख देकर अंत को प्राप्त होता है। लेकिन पाप और पुण्य में थोड़ा अंतर यह है कि पुण्य का फल यदि हम नहीं चाहते तो उस फल को अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। पाप लोहे की जंजीर है तो पुण्य सोने की। बंधन दोनों में है। लोहे की जंजीर से छूटने का आदमी का मन भी करता है लेकिन सोने की जंजीर से जो बंधा हुआ हो उसको वह बंधन प्यारा लगने लगता है। उसमें उसको धन नजर आता है उससे छूटने का मन नहीं करता। ‘स्वतंत्र’ का विलोम है :
  1. Aगुलाम
  2. Bपरतंत्र
  3. Cदासता
  4. Dपरतंत्रता
Show answerHide answer

Correct answer: (B) परतंत्र

Explanation

"स्वतंत्र" (विशेषण) का विलोम "परतंत्र" है। "परतंत्रता" संज्ञा है, जो "स्वतंत्रता" का विलोम है।

From CTET January 2024 Paper 1, 21 Jan 2024 — Previous Year Paper

This is question 134 of CTET January 2024 Paper 1, 21 Jan 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.