Question 134Asked in CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है । इनके ज़रिए ना सिर्फ़ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है । मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया । मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार ज़रूर आना चाहता है । ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं । इस बार का आयोजन पहले से और भी ज़्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज़्बे को दिखाता है । यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है । जब ऐसे आयोजनों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है । ‘इत’ प्रत्यय का उदाहरण है :
  1. Aप्रकृति
  2. Bसांस्कृतिक
  3. Cसंस्कृति
  4. Dआकर्षित
Show answerHide answer

Correct answer: (D) आकर्षित

Explanation

"आकर्षण/आकर्ष" + "इत" = आकर्षित; "सांस्कृतिक" में "इक" प्रत्यय है, जबकि प्रकृति और संस्कृति मूल शब्द हैं।

From CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 134 of CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.