Question 135Asked in CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है । इनके ज़रिए ना सिर्फ़ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है । मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया । मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार ज़रूर आना चाहता है । ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं । इस बार का आयोजन पहले से और भी ज़्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज़्बे को दिखाता है । यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है । जब ऐसे आयोजनों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है । गद्यांश में किसकी क्षमता के सामने आने की बात की गई है ?
  1. Aस्थानीय कलाओं की
  2. Bमहोत्सव की
  3. Cमणिपुर की
  4. Dसांस्कृतिक समृद्धि की
Show answerHide answer

Correct answer: (B) महोत्सव की

Explanation

अंतिम वाक्य में कहा गया है कि जब ऐसे आयोजनों (महोत्सव) को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जोड़ा जाता है, तभी "इसकी" यानी महोत्सव की पूरी क्षमता सामने आती है।

From CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 135 of CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.