Question 123Asked in CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026 + 1 more paper

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 127) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 127) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । अनियंत्रित कामना, अक्षमता और अज्ञानता की उत्पत्ति है क्रोध । क्षमा के स्वभाव को आवृत करने वाले क्रोध को पहले जीतना आवश्यक है । अक्रोध से क्रोध को जीता जाता है, क्योंकि क्रोध का अभाव ही क्षमा है । जिसके पास अपना आत्मबल नहीं होता वह दूसरों को क्षमा नहीं कर सकता । समर्थ ही क्षमा करना जानता है । जो दुर्बल है वह कभी क्षमा नहीं कर सकता । इसलिए क्रोध को धैर्य और विवेक से क्षमा के स्वधर्म को प्राप्त करना चाहिए । बड़ा व्यक्ति या बड़े हृदय वाला कौन कहलाता है ? वह जो सहन करना जानता है, जो क्षमा करना जानता है । क्षमा और इन्द्रिय संयम आनंद साम्राज्य की कुंजी है । क्षमा आत्मा का आभूषण, आत्मा का नैसर्गिक गुण है । यह आत्मा का स्वभाव है । क्षमाशीलता साधना सिद्धि का राजपथ है । जिसने क्षमादान का अभ्यास नहीं किया, उसके लिए धर्म का दरवाजा कभी नहीं खुलता । क्षमा व्यक्ति के व्यक्तित्व का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक है । क्षमाशीलता इंसान की इंसानियत को गरिमा और ऊँचाई प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । इसके अभाव में मनुष्य असुर बन जाता है । वास्तव में, क्षमाशीलता मनुष्य के आध्यात्मिक शुद्धिकरण की एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे उसके व्यक्तित्व का निखार होने के साथ उसकी आत्मा का भी उत्थान होता है । क्षमा, श्रेष्ठ और कुलीन आत्माओं का आभूषण है । जो व्यक्ति जीवन की प्रतिकूल पगडंडियों पर क्षमाशीलता को अपनाते हुए शांत चित्त होकर आगे बढ़ता है, वही अपने गंतव्य पर सफलतापूर्वक पहुँचता है । क्षमा क्या नहीं है ?
  1. Aआत्म साधना
  2. Bआत्मा का स्वभाव
  3. Cआत्मा का आभूषण
  4. Dआत्मा का नैसर्गिक गुण
Show answerHide answer

Correct answer: (A) आत्म साधना

Explanation

गद्यांश में क्षमा को आत्मा का आभूषण, आत्मा का स्वभाव और आत्मा का नैसर्गिक गुण कहा गया है; ‘आत्म साधना’ नहीं कहा गया (क्षमाशीलता को साधना सिद्धि का राजपथ कहा गया है)।

From CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper

This is question 123 of CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers