Question 123Asked in CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते । गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन सत्य है ?
  1. Aप्रकृति के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।
  2. Bउद्योग-धंधों के कारण हुआ विस्थापन अस्थायी होता है ।
  3. Cउद्योगों के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।
  4. Dप्रकृति लोगों को विस्थापित नहीं करती है ।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) उद्योगों के कारण हुआ विस्थापन स्थायी होता है ।

Explanation

गद्यांश के अनुसार बाढ़-भूकंप से हटे लोग लौट आते हैं, पर विकास और प्रगति (उद्योगों) के नाम पर उजड़े लोग कभी वापस नहीं लौटते। इसलिए उद्योगों से हुआ विस्थापन स्थायी है।

From CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper

This is question 123 of CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.