Question 124Asked in CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते । ‘औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है ।’ वाक्य में रेखांकित शब्द से आशय है : (रेखांकित शब्द: झंझावात)
  1. Aझंझट
  2. Bतूफान
  3. Cझंकार
  4. Dझमेले
Show answerHide answer

Correct answer: (B) तूफान

Explanation

‘झंझावात’ का अर्थ है तेज़ आँधी या तूफान। यहाँ औद्योगीकरण की तेज़ लहर को तूफान कहा गया है।

From CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper

This is question 124 of CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.