Question 127Asked in CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते । ‘घर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है :
  1. Aनिकेत
  2. Bभुवन
  3. Cआलय
  4. Dगेह
Show answerHide answer

Correct answer: (B) भुवन

Explanation

निकेत, आलय और गेह ‘घर’ के पर्यायवाची हैं, जबकि ‘भुवन’ का अर्थ संसार या लोक है।

From CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper

This is question 127 of CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.