Question 128Asked in CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 से 128) में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । वे लोग आधुनिक भारत के नए शरणार्थी हैं, जिन्हें औद्योगीकरण के झंझावात ने अपनी घर-ज़मीन से उखाड़कर हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है । प्रकृति और इतिहास के बीच यह गहरा अंतर है । बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घर-बार छोड़कर कुछ अरसे के लिए ज़रूर बाहर चले जाते हैं, किंतु आफ़त टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं । किंतु विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते । विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :
  1. Aआधुनिक भारत
  2. Bजाने-पहचाने परिवेश
  3. Cघर-बार
  4. Dनए शरणार्थी
Show answerHide answer

Correct answer: (C) घर-बार

Explanation

‘आधुनिक भारत’, ‘जाने-पहचाने परिवेश’ और ‘नए शरणार्थी’ में पहला शब्द विशेषण और दूसरा विशेष्य है। ‘घर-बार’ दो संज्ञाओं का युग्म (द्वंद्व) है, विशेषण-विशेष्य नहीं।

From CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper

This is question 128 of CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.