Question 127Asked in CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 + 1 more paper

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (121 - 128) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति को पोषित करने वाली उच्चस्तरीय शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब शिक्षा बहुत से कार्यकलापों का आयोजन करे। यह सब ‘विद्यालय’ जैसी संस्था में संभव हो सकता है। विद्यालय शिक्षा से जुड़ी नीतियों को कार्यान्वित करते हैं। जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में शिक्षा का एक विशिष्ट स्थान है। यह मानव जीवन के विभिन्न पक्षों पर बहुआयामी प्रभाव डालती है। शिक्षा का कार्य शिक्षार्थी को भय से मुक्ति दिलाना है। विद्यालय यह काम कर सकता है। विद्यालय में शिक्षा का वातावरण बच्चों को जानकारी देने, लिखना-पढ़ना सिखाने तक सीमित रखने के बजाए उन्हें स्वतः सीखने के लिए बढ़ावा देने वाला हो जिससे उनमें विभिन्न संस्कृतियों की समझ पैदा होगी। ‘जनतांत्रिक’ में कौन सा प्रत्यय है?
  1. Aत
  2. Bक
  3. Cइत
  4. Dइक
Show answerHide answer

Correct answer: (D) इक

Explanation

"जनतांत्रिक" शब्द "जनतंत्र" में "इक" प्रत्यय जोड़कर बना है (जनतंत्र + इक)। इक प्रत्यय लगने पर पहले स्वर की वृद्धि होती है (त -> ता)।

From CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 127 of CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers