Question 128Asked in CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए। जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है। जीवन में खुशी आती है __________।
  1. Aसरलता से
  2. Bभौतिक वस्तुओं से
  3. Cकपटता से
  4. Dआडंबरता से
Show answerHide answer

Correct answer: (A) सरलता से

Explanation

गद्यांश के अनुसार जीवन में रौनक तब है जब उसे सहज और सरल तरीके से, बिना प्रपंच के जिया जाए; अतः खुशी सरलता से आती है।

From CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper

This is question 128 of CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.