Question 129Asked in CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए। जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है। समूह से भिन्न शब्द है __________।
  1. Aआडंबर
  2. Bअहंकार
  3. Cअसहज
  4. Dअधर्म
Show answerHide answer

Correct answer: (C) असहज

Explanation

"आडंबर", "अहंकार" और "अधर्म" तीनों संज्ञा शब्द हैं, जबकि "असहज" विशेषण है। इसलिए "असहज" समूह से भिन्न है।

From CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper

This is question 129 of CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.