Question 140Asked in CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 + 1 more paper

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 136 से 142) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 136 से 142) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । दिन भर हमारा प्राण गहरे से बहना चाहिए । यदि पेट के नीचे कंद स्थान से प्राण का बहना सुनिश्चित कर लिया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है । लेकिन अधिकतर हमारा प्राण छाती से शुरू करके छोटी सी यात्रा करके रह जाता है । उसका गहरे से बहना नहीं हो पाता । यदि हम दिन में जब भी याद आए, तभी अपने प्राण को धीमा और गहरा भरना शुरू कर दें तो ख़ुद को ऊर्जावान, प्राणवान, शक्तिवान और शांत स्वभाव का अनुभव करने लगेंगे । हमारे भीतर धैर्य और रचनात्मकता बढ़ने लगेगी । मन का तनाव समाप्त हो जाएगा । भय, घबराहट से मुक्ति मिल जाएगी । साथ ही यह अभ्यास ध्यान की गहराइयों में ले जाने में भी सहायक होगा । विशेषण शब्द है :
  1. Aधैर्य
  2. Bमन
  3. Cशांत
  4. Dघबराहट
Show answerHide answer

Correct answer: (C) शांत

Explanation

"शांत" शब्द स्वभाव की विशेषता बताता है ("शांत स्वभाव"), इसलिए यह विशेषण है। धैर्य, मन और घबराहट संज्ञा शब्द हैं।

From CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 140 of CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers