Question 142Asked in CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 + 1 more paper

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 143 से 150) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 143 से 150) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । तरह-तरह के बदलाव हुए मशीनों के आने से । हमारी पीढ़ी ने तो मशीनों को इंसान से कंप्यूटर के हवाले होते देखा है । परिवर्तन सृष्टि का नियम है । आग की खोज ने जिंदगी बदली तो पहिये के आविष्कार ने सभ्यताओं को जन्म दिया । अभी चैट जी.पी.टी. और बॉर्ड जैसी कृत्रिम बुद्धिमत्ता/आर्टिफिशल इंटेलिजेंस या ए.आई. आधारित प्लैटफॉर्म आए हैं तो हाहाकार मच रहा है । समझना इतना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बीच का सबसे बड़ा फर्क मानवता का है । ए.आई. आने वाले वक्त में जो भी करने वाला है, वह आज के इंसान की सोच का प्रतिबिंब ही होगा । ऐसी आशंकाएँ कि वाइट कॉलर जॉब यानी इंजीनियर, आई.ए.एस., डॉक्टर, वकील, डिज़ाइनर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की दुनिया सिमटने वाली है । स्कूल, कॉलेज, एग्ज़ाम, पर्चे, कोचिंग, अस्पताल, लैब और तकनीक से जुड़े हर तबके पर असर पड़ने वाला है । दुनिया भर में करीब तीस करोड़ लोगों की जॉब इससे प्रभावित होने वाली है । चैट जी.पी.टी. और इस जैसे दूसरे ए.आई. प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि आपके हर सवाल का जवाब ये सेकंड्स में दे सकते हैं । युवा विद्यार्थियों ने पढ़ाई में ए.आई. की मदद लेनी शुरू कर दी है । भविष्य की चिंताओं से जुड़े सबसे बड़े सवाल यहीं से पैदा होते नज़र आ रहे हैं । आखिर मेधा और मेधावियों को तय करने वाले इम्तेहान अब कैसे होंगे ? क्या शिक्षकों का ज्ञान ए.आई. का मुकाबला कर पाएगा ? कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण ___________ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।
  1. Aमेधा
  2. Bतकनीक
  3. Cकंप्यूटर
  4. Dविकास
Show answerHide answer

Correct answer: (A) मेधा

Explanation

गद्यांश में चिंता जताई गई है कि ए.आई. के कारण "मेधा और मेधावियों को तय करने वाले इम्तेहान अब कैसे होंगे", यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नकारात्मक प्रभाव मेधा पर पड़ता है।

From CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper

This is question 142 of CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers