निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 143 से 150) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 143 से 150) में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
तरह-तरह के बदलाव हुए मशीनों के आने से । हमारी पीढ़ी ने तो मशीनों को इंसान से कंप्यूटर के हवाले होते देखा है । परिवर्तन सृष्टि का नियम है । आग की खोज ने जिंदगी बदली तो पहिये के आविष्कार ने सभ्यताओं को जन्म दिया । अभी चैट जी.पी.टी. और बॉर्ड जैसी कृत्रिम बुद्धिमत्ता/आर्टिफिशल इंटेलिजेंस या ए.आई. आधारित प्लैटफॉर्म आए हैं तो हाहाकार मच रहा है । समझना इतना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बीच का सबसे बड़ा फर्क मानवता का है । ए.आई. आने वाले वक्त में जो भी करने वाला है, वह आज के इंसान की सोच का प्रतिबिंब ही होगा ।
ऐसी आशंकाएँ कि वाइट कॉलर जॉब यानी इंजीनियर, आई.ए.एस., डॉक्टर, वकील, डिज़ाइनर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की दुनिया सिमटने वाली है । स्कूल, कॉलेज, एग्ज़ाम, पर्चे, कोचिंग, अस्पताल, लैब और तकनीक से जुड़े हर तबके पर असर पड़ने वाला है । दुनिया भर में करीब तीस करोड़ लोगों की जॉब इससे प्रभावित होने वाली है । चैट जी.पी.टी. और इस जैसे दूसरे ए.आई. प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि आपके हर सवाल का जवाब ये सेकंड्स में दे सकते हैं । युवा विद्यार्थियों ने पढ़ाई में ए.आई. की मदद लेनी शुरू कर दी है । भविष्य की चिंताओं से जुड़े सबसे बड़े सवाल यहीं से पैदा होते नज़र आ रहे हैं । आखिर मेधा और मेधावियों को तय करने वाले इम्तेहान अब कैसे होंगे ? क्या शिक्षकों का ज्ञान ए.आई. का मुकाबला कर पाएगा ?
‘इत’ प्रत्यय का उदाहरण वाला शब्द है :
Show answerHide answer
Correct answer: (A) प्रभावित
Explanation
"प्रभावित" = प्रभाव + इत, इसलिए इसमें "इत" प्रत्यय है। उपस्थित (उप + स्थित) और निश्चिंत (निः + चिंत) में उपसर्ग है, तथा प्रत्येक (प्रति + एक) संधि से बना है।