निर्देश (प्रश्न सं॰ H-96 से H-100 तक) : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
निर्देश (प्रश्न सं॰ H-96 से H-100 तक) : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
पुराणों में देखा गया है कि तप देवता करते हैं और राक्षस भी। जिस किसी को कुछ भी सिद्धि प्राप्त करनी है, तप किए बिना कोई चारा नहीं। इसमें उसकी नीयत अगर सात्विक रही, तो उसका और दुनिया का भला होता है। अगर उसकी नीयत बुरी रही, तो वह सारी दुनिया का नाश भी कर सकता है। मनुष्य ने ऐटम बम, हाइड्रोजन बम जैसे अस्त्र तैयार किए। यह सब मनुष्य की तपस्या का ही फल है। इस आसुरी तपस्या से दुनिया का तो नुकसान होता ही है, लेकिन ऐसी तपस्या करने वाला स्वयं आत्मनाश की तैयारी करता है।
सात्विक नीयत से क्या होता है?
Show answerHide answer
Correct answer: (C) दुनिया का भला
Explanation
अनुच्छेद के अनुसार सात्विक नीयत होने पर उसका और दुनिया का भला होता है।