Question 131Asked in CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024 + 1 more paper

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए : व्यंग्य निरंतरता की माँग करता है और निरंतरता में नवीन की उपस्थिति का आग्रह स्वयं मौजूद हो जाता है। लेकिन निरंतरता का एक खतरा यह है कि व्यंग्यकार खुद को दोहराने लगते हैं। जो भाषा उनकी पृथक् पहचान और चमक बना रही होती थी वह कमजोरी हो जाती है। ज्यादा लेखन का बोझ विशेषकर व्यंग्य में दोहराव की दरिद्रता लाता है। प्रायः व्यंग्यकार भाषा के खेल में उलझ जाते हैं पर सशक्त व्यंग्य के लिए उन्हें भाषा को शक्ति बनाना होगा। समर्थ और समृद्ध भाषा के साथ-साथ व्यंग्य की गरिमा की रक्षा भी करना एक बड़ी बात है, वरना प्रायः व्यंग्यकार भाषा को रचना-दक्षता मानकर, कारक परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य चीजों और स्थितियों की खिल्ली उड़ाना शुरू कर देते हैं। सशक्त व्यंग्य के लिए सबसे आवश्यक तत्त्व क्या है?
  1. Aविषयवस्तु में दोहराव
  2. Bसमर्थ व समृद्ध भाषा
  3. Cअधिक-से-अधिक लिखना
  4. Dव्यंग्यकार की व्यक्तिगत पहचान
Show answerHide answer

Correct answer: (B) समर्थ व समृद्ध भाषा

Explanation

गद्यांश के अनुसार सशक्त व्यंग्य के लिए व्यंग्यकार को भाषा को शक्ति बनाना होगा; समर्थ और समृद्ध भाषा ही सबसे आवश्यक तत्त्व है।

From CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 131 of CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers