Question 123Asked in CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 + 1 more paper

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : ज़िंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों। ‘सिफ़त’ का अर्थ है :
  1. Aउद्देश्य
  2. Bस्वीकृति
  3. Cविशेषता
  4. Dअनुभव
Show answerHide answer

Correct answer: (C) विशेषता

Explanation

'सिफ़त' उर्दू शब्द है जिसका अर्थ है गुण या विशेषता। गद्यांश में कहा गया है कि ज़िंदगी की सबसे बड़ी विशेषता हिम्मत है।

From CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper

This is question 123 of CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers