Question 130Asked in CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 + 1 more paper

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : मनुष्य के आनंद की सहज अभिव्यक्ति है संगीत। संगीत जीवन की अनमोल धरोहर है। संगीत प्रकृति प्रदत्त कला है। ललित कलाओं में संगीतकला को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। संगीत वह ललित कला है जिसमें हम अपने मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं। प्रत्येक कला भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है। संगीत का जन्म आनंद से होता है और हमारे लिए आनंद का सृजन भी संगीत करता है। संगीत के आनंद को पाने के लिए सुनने की कला विकसित करनी पड़ती है। संगीत केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं करता अपितु हमें संस्कारित भी करता है। संगीत हमारे भीतर की अच्छाई को उद्वेलित करता है। ‘सर्वोच्च’ का संधि विच्छेद है :
  1. Aसर्व+उच्च
  2. Bस+र्वोच्च
  3. Cसर्वो+उच्च
  4. Dसर्व+ऊच्च
Show answerHide answer

Correct answer: (A) सर्व+उच्च

Explanation

सर्वोच्च = सर्व + उच्च। अ + उ = ओ (गुण संधि), इसलिए सर्व का 'अ' और उच्च का 'उ' मिलकर 'ओ' बनाते हैं।

From CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper

This is question 130 of CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers