DSSSB TGT / PGT · Hindi

मुहावरे और लोकोक्तियाँ के प्रश्न

13 मुहावरे और लोकोक्तियाँ (Hindi) questions asked in DSSSB TGT / PGT previous year papers, each with the correct answer and explanation. Read them free on UTpaper, or attempt the full papers as timed online tests.

  • 13 questions
  • Official answer key
  • Free

Other Hindi topics

Q1From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 5
'नौ दो ग्यारह होना' मुहावरे का अर्थ है —
  1. Aभाग जाना
  2. Bगिनती करना
  3. Cझगड़ा करना
  4. Dलाभ होना
Show answerHide answer

Correct answer: (A) भाग जाना

Explanation

नौ दो ग्यारह होना = चुपके से भाग जाना।

Q2From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 5
'नौ नकद न तेरह उधार' लोकोक्ति का अर्थ है —
  1. Aअधिक उधार से थोड़ा नकद अच्छा
  2. Bउधार देना अच्छा है
  3. Cटाल-मटोल करना
  4. Dहिसाब में गड़बड़ी
Show answerHide answer

Correct answer: (A) अधिक उधार से थोड़ा नकद अच्छा

Explanation

काफ़ी उधार की जगह थोड़ा नकद अच्छा। TGT 2021 PYQ।

Q3From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 4
'आस्तीन का साँप' मुहावरे का अर्थ है —
  1. Aकमीज़ में साँप
  2. Bज़हरीला जीव
  3. Cबहादुर व्यक्ति
  4. Dविश्वासघाती मित्र
Show answerHide answer

Correct answer: (D) विश्वासघाती मित्र

Explanation

साथ रहकर धोखा देने वाला। TGT 2024 PYQ।

Q4From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 4
'अधजल गगरी छलकत जाय' लोकोक्ति का अर्थ है —
  1. Aआधा काम करना
  2. Bपानी व्यर्थ बहाना
  3. Cजल्दबाज़ी करना
  4. Dकम ज्ञान वाला अधिक दिखावा करता है
Show answerHide answer

Correct answer: (D) कम ज्ञान वाला अधिक दिखावा करता है

Explanation

ओछा व्यक्ति अधिक इतराता/दिखावा करता है।

Q5From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 3
'पौ बारह होना' मुहावरे का अर्थ है —
  1. Aसुबह जल्दी उठना
  2. Bहार जाना
  3. Cबहुत लाभ होना
  4. Dबारह बजना
Show answerHide answer

Correct answer: (C) बहुत लाभ होना

Explanation

पौ बारह होना = अत्यधिक लाभ होना। TGT 2021 PYQ।

Q6From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 3
'का बर्षा जब कृषि सुखाने' लोकोक्ति का अर्थ है —
  1. Aमेहनत का फल मीठा होता है
  2. Bवर्षा से फसल नष्ट होना
  3. Cबेईमानी बार-बार नहीं फलती
  4. Dअवसर बीत जाने पर सहायता व्यर्थ है
Show answerHide answer

Correct answer: (D) अवसर बीत जाने पर सहायता व्यर्थ है

Explanation

फसल सूखने के बाद वर्षा व्यर्थ। TGT 2021 PYQ।

Q7From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 2
'उड़ती चिड़िया पहचानना' मुहावरे का अर्थ है —
  1. Aबहुत तेज़ दौड़ना
  2. Bपक्षियों का शिकार करना
  3. Cआसमान में देखना
  4. Dमन की बात जान लेना
Show answerHide answer

Correct answer: (D) मन की बात जान लेना

Explanation

उड़ती चिड़िया पहचानना = मन की बात जान लेना। इस मुहावरे के 3 रूप TGT में आ चुके हैं।

Q8From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 2
'नाच न जाने आँगन टेढ़ा' लोकोक्ति का अर्थ है —
  1. Aकाम न आने पर बहाने बनाना
  2. Bनाचने में कुशल होना
  3. Cघर का आँगन टेढ़ा होना
  4. Dदूसरों की मदद करना
Show answerHide answer

Correct answer: (A) काम न आने पर बहाने बनाना

Explanation

अपनी अयोग्यता का दोष दूसरों पर डालना।

Q9From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 1
'घड़ों पानी पड़ना' मुहावरे का अर्थ है —
  1. Aसंकट में पड़ना
  2. Bबहुत वर्षा होना
  3. Cबहुत प्यास लगना
  4. Dअत्यंत लज्जित होना
Show answerHide answer

Correct answer: (D) अत्यंत लज्जित होना

Explanation

घड़ों पानी पड़ना = अत्यंत लज्जित होना। TGT 2021 में दो बार पूछा गया।

Q10From DSSSB TGT Computer Science Full Mock Test 1
'ऊँची दुकान फीका पकवान' लोकोक्ति का अर्थ है —
  1. Aमिठाई का फीकापन
  2. Bमहँगी वस्तु अच्छी होती है
  3. Cबाहरी दिखावा अधिक, गुण कम
  4. Dदुकानदार की बेईमानी
Show answerHide answer

Correct answer: (C) बाहरी दिखावा अधिक, गुण कम

Explanation

केवल बाहरी आडंबर, भीतर गुण नहीं।

Q11DSSSB TGT Computer Science, 7 Feb 2024, Shift 2 (12:30 PM)
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। टुकुर-टुकुर देखना
  1. Aबहुत लज्जित होना
  2. Bबुरा-भला कहना
  3. Cखूब परिश्रम करना
  4. Dटकटकी लगाकर देखना
Show answerHide answer

Correct answer: (D) टकटकी लगाकर देखना

Explanation

"टुकुर-टुकुर देखना" का अर्थ है एकटक या टकटकी लगाकर देखना, यानी बिना पलक झपकाए लगातार देखते रहना।

Q12DSSSB TGT Computer Science, 7 Feb 2024, Shift 2 (12:30 PM)
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। तौल-तौल कर मुँह से शब्द निकालना
  1. Aक्रोध दबाना
  2. Bबातें बदलना
  3. Cबहुत सोच-विचार कर बोलना
  4. Dनुकसान पहुंचाना
Show answerHide answer

Correct answer: (C) बहुत सोच-विचार कर बोलना

Explanation

"तौल-तौल कर बोलना" का अर्थ है बहुत सोच-विचार कर, सावधानी से एक-एक शब्द बोलना।

Q13DSSSB TGT Computer Science, 7 Feb 2024, Shift 2 (12:30 PM)
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है। अपना हाथ जगन्नाथ
  1. Aदोहरा फायदा होना
  2. Bपूरी तरह अनियंत्रित होना
  3. Cस्वंय द्वारा किया गया कार्य अच्छा होता है
  4. Dदोनों ओर संकट होना
Show answerHide answer

Correct answer: (C) स्वंय द्वारा किया गया कार्य अच्छा होता है

Explanation

"अपना हाथ जगन्नाथ" का अर्थ है अपने हाथ से किया गया काम सबसे अच्छा होता है; अपने हाथ में अधिकार हो तो काम मनचाहे ढंग से होता है।

How to use these DSSSB TGT / PGT Hindi questions

Every question here was asked in a real DSSSB TGT / PGT paper; the paper and shift are shown on the card, and the number opens the question on its own page. Try each one before tapping Show answer, then attempt the full DSSSB TGT / PGT papers as timed tests to check your speed under exam conditions.

More DSSSB TGT / PGT subjects