Question 132Asked in CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 + 1 more paper

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं। संस्मरण में साधारण से लेकर महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं, क्योंकि -
  1. Aइसमें जीवन में आने वाले किसी भी पात्र, प्रसंग, घटना का चित्रण होता है।
  2. Bयह साधारण साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  3. Cयह विशिष्ट साहित्यकार द्वारा लिखे जाते हैं।
  4. Dइसमें विशिष्ट घटनाओं व पात्रों का ही चित्रण किया जाता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) इसमें जीवन में आने वाले किसी भी पात्र, प्रसंग, घटना का चित्रण होता है।

Explanation

गद्यांश के अनुसार संस्मरण में जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की छवियाँ प्रस्तुत की जाती हैं, "इसीलिए" इसमें साधारण और महत्वपूर्ण दोनों तरह के पात्र व प्रसंग आते हैं। अतः विकल्प (1) सही है।

From CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 132 of CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers