Question 133Asked in CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 + 1 more paper

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (129 - 135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : विभिन्न भाषाओं में साहित्य की विशिष्ट विधा के रूप में संस्मरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी में भी संस्मरण लिखने की एक सुदीर्घ परंपरा है। जनमन की जीवन-यात्रा की अंतरंग छवियों को संस्मरण कह सकते हैं। संस्मरणों में, जीवन में आने वाले व्यक्तियों, पात्रों, स्थानों और घटनाओं की अंतरंग छवियाँ प्रस्तुत की जाती है। इसीलिए इसमें साधारण से साधारण और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पात्र और प्रसंग शामिल होते हैं। कई बार साहित्यकार अपने संस्मरण को एक व्यापक यथार्थ से ही जोड़कर रखते हैं तो कई बार उसमें अपनी कल्पना का भी पुट भर देते हैं। कुछ साहित्यकार अपने संस्मरण के माध्यम से मानवीय सरोकारों को भी अभिव्यक्त करते हैं। प्रस्तुत गद्यांश साहित्य की किस विधा के बारे में है?
  1. Aनिबंध
  2. Bजीवनी
  3. Cकहानी
  4. Dसंस्मरण
Show answerHide answer

Correct answer: (D) संस्मरण

Explanation

पूरा गद्यांश संस्मरण के स्वरूप, परंपरा और विशेषताओं के बारे में है, इसलिए विधा संस्मरण है।

From CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper

This is question 133 of CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024 — Previous Year Paper. See all questions of this paper with answers, or attempt the paper as a timed online test to get your score and all-India rank.

Asked in 2 papers