निम्नलिखित अपठित गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए: रतन और अजय एक ही स्कूल के छात्र थे। रतन गरीब था और अजय धनी। रतन गरीब होकर भी पढ़ने में तेज था।…
निम्नलिखित अपठित गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए:
रतन और अजय एक ही स्कूल के छात्र थे। रतन गरीब था और अजय धनी। रतन गरीब होकर भी पढ़ने में तेज था। सभी शिक्षक उसके व्यवहार से प्रसन्न रहते थे। इसके विपरीत अजय बहुत नटखट था। पढ़ने के बदले खेलने-कूदने और बदमाशी में अधिक मन लगाता था। रतन और अजय दिली दोस्त थे। इसलिए रतन अजय को अच्छा छात्र बनने के लिए सलाह देता था। अजय शिक्षकों की बात नहीं मानता था। एक बार रतन से नाराज होकर अजय भाग रहा था। रतन ने दौड़कर अजय को रोकना चाहा। इतने ही में एक मोटर के नीचे वह गिर गया।
रतन और अजय आपस में क्या थे?
Show answerHide answer
Correct answer: (B) दिली दोस्त
Explanation
गद्यांश में स्पष्ट लिखा है – 'रतन और अजय दिली दोस्त थे।' भाई होने का कोई उल्लेख नहीं है।