BPSC TRE · Topic-wise previous year questions

Hindi Previous Year Questions (page 6)

853 Hindi questions asked in BPSC TRE previous year papers, each with the correct answer and explanation. Read them free on UTpaper, or attempt the full papers as timed online tests.

  • 853 questions
  • 15 topics
  • Official answer key
  • Free

Practise by topic

Q251BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निम्नलिखित में से कौन-सा रासो ग्रंथ छंदों का अजायबघर कहलाता है?
  1. Aपरमाल रासो
  2. Bपृथ्वीराज रासो
  3. Cबीसलदेव रासो
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) पृथ्वीराज रासो

Explanation

'पृथ्वीराज रासो' में अनेक प्रकार के छंदों का प्रयोग है, इसलिए इसे 'छंदों का अजायबघर' कहा जाता है।

Q252BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
कबीर उलटबासियों के विशेषज्ञ माने जाते हैं, इससे पहले उलटबासियाँ किस साहित्य में प्राप्त होती हैं?
  1. Aबौद्ध साहित्य
  2. Bसूफी साहित्य
  3. Cसिद्ध साहित्य
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) सिद्ध साहित्य

Explanation

उलटबासियों की परम्परा कबीर से पहले सिद्ध साहित्य में मिलती है।

Q253BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
मैथिलीशरण गुप्त को ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि किसने दी?
  1. Aमहात्मा गाँधी
  2. Bइंदिरा गाँधी
  3. Cरामचंद्र शुक्ल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) महात्मा गाँधी

Explanation

मैथिलीशरण गुप्त को 'राष्ट्रकवि' की उपाधि महात्मा गाँधी ने दी।

Q254BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निम्नलिखित कृतियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सही कूट का चयन कीजिए : कृति a. अकाल और उसके बाद b. कलगी बाजरे की c. गीतफरोश d. ब्रह्मराक्षस रचनाकार 1. मुक्तिबोध 2. भवानी प्रसाद मिश्र 3. अज्ञेय 4. नागार्जुन कूट :
  1. Aa-2, b-1, c-4, d-3
  2. Ba-4, b-3, c-2, d-1
  3. Ca-3, b-4, c-1, d-2
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) a-4, b-3, c-2, d-1

Explanation

सही मिलान है: अकाल और उसके बाद-नागार्जुन (a-4), कलगी बाजरे की-अज्ञेय (b-3), गीतफरोश-भवानी प्रसाद मिश्र (c-2), ब्रह्मराक्षस-मुक्तिबोध (d-1), जो विकल्प (B) है।

Q255BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
“एक आदमी रोटी बेलता है, एक आदमी रोटी खाता है, एक तीसरा आदमी भी है, जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है।” उपर्युक्त पंक्तियाँ धूमिल की किस कविता से हैं?
  1. Aनक्सलबाड़ी
  2. Bमोचीराम
  3. Cअकाल दर्शन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation

ये पंक्तियाँ धूमिल की कविता 'रोटी और संसद' की हैं, जो विकल्पों में नहीं है, इसलिए (E)।

Q256BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
कमलेश्वर द्वारा रचित कहानी नहीं है
  1. Aएक और जिन्दगी
  2. Bराजा निरबंसिया
  3. Cमांस का दरिया
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) एक और जिन्दगी

Explanation

आधिकारिक कुंजी के अनुसार 'एक और जिन्दगी' कमलेश्वर द्वारा रचित कहानी नहीं है, जबकि 'राजा निरबंसिया' और 'माँस का दरिया' उनकी कहानियाँ हैं।

Q257BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘चंद्रगुप्त’ नाटक में दृश्यों की कुल संख्या है
  1. A40
  2. B44
  3. C45
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) 44

Explanation

आधिकारिक कुंजी के अनुसार प्रसाद के 'चंद्रगुप्त' नाटक में दृश्यों की कुल संख्या 44 है।

Q258BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘शेखर एक जीवनी’ उपन्यास के नायक के चरित्र की प्रमुख विशेषता है
  1. Aविनम्रता
  2. Bभावुकता
  3. Cउदारता
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation

'शेखर: एक जीवनी' के नायक में भावुकता, विद्रोह और उदारता जैसे कई गुण हैं; आयोग ने उत्तर (E) 'कोई नहीं' माना है।

Q259BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘महामाया’ हजारी प्रसाद द्विवेदी के किस उपन्यास की पात्र है?
  1. Aपुनर्नवा
  2. Bअनामदास का पोथा
  3. Cबाणभट्ट की आत्मकथा
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) बाणभट्ट की आत्मकथा

Explanation

'महामाया' हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास 'बाणभट्ट की आत्मकथा' की पात्र है।

Q260BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘गैंग्रीन’ कहानी के लेखक हैं
  1. Aनिर्मल वर्मा
  2. Bकमलेश्वर
  3. Cज्ञान रंजन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation

'गैंग्रीन' (रोज़) कहानी के लेखक अज्ञेय हैं, जो विकल्पों में नहीं हैं, इसलिए (E)।

Q261BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
बहुत कम कहानी लिखकर भी सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त कहानीकार इनमें से कौन हैं?
  1. Aसुदर्शन
  2. Bचंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
  3. Cविश्वंभरनाथ शर्मा ‘कौशिक’
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

Explanation

चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' ने बहुत कम कहानियाँ लिखीं, पर 'उसने कहा था' से वे अत्यंत लोकप्रिय हुए।

Q262BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
प्रजातंत्र और लोकतंत्र के नाम पर हमारे चारों ओर फलने-फूलने वाली राजनीतिक संस्कृति के प्रतिनिधि पात्र वैद्य जी किस उपन्यासकार की सृष्टि हैं?
  1. Aअमृतलाल नागर
  2. Bराही मासूम रज़ा
  3. Cशिव प्रसाद सिंह
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation

वैद्य जी 'राग दरबारी' के पात्र हैं, जिसके लेखक श्रीलाल शुक्ल हैं; वे विकल्पों में नहीं हैं, इसलिए (E)।

Q263BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
अमृतलाल नागर का कौन-सा उपन्यास महाकवि सूरदास पर आधारित है?
  1. Aबूँद और समुद्र
  2. Bखंजन नयन
  3. Cअमृत और विष
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) खंजन नयन

Explanation

अमृतलाल नागर का उपन्यास 'खंजन नयन' सूरदास के जीवन पर आधारित है।

Q264BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
“जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ चाहे संसार को कितना ही मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है।” यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र का है?
  1. Aमेहता
  2. Bमालती
  3. Cमिल मालिक खन्ना
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) मेहता

Explanation

यह कथन 'गोदान' के पात्र मेहता का है, जो कवि के आदर्श-भाव को व्यक्त करता है।

Q265BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘देवसेना’ जयशंकर प्रसाद के किस नाटक की पात्र हैं?
  1. Aअजातशत्रु
  2. Bध्रुवस्वामिनी
  3. Cस्कंदगुप्त
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) स्कंदगुप्त

Explanation

देवसेना जयशंकर प्रसाद के नाटक 'स्कंदगुप्त' की पात्र है।

Q266BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘लघुमानव’ की महत्ता को किसने प्रतिपादित किया?
  1. Aदुष्यंत कुमार
  2. Bविजयदेव नारायण साही
  3. Cधूमिल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) विजयदेव नारायण साही

Explanation

'लघुमानव' की अवधारणा विजयदेव नारायण साही ने प्रतिपादित की।

Q267BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
इनमें से किस लेखक के निबंध ‘ललित निबंध’ विधा के प्रस्थान बिन्दु बने?
  1. Aकुबेरनाथ राय
  2. Bहजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. Cविद्यानिवास मिश्र
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

Explanation

हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध ललित निबंध विधा के प्रस्थान-बिन्दु माने जाते हैं।

Q268BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
  1. Aराष्ट्रीयता और मनुष्य
  2. Bभाषा का महत्त्व
  3. Cअभिव्यक्ति का साधन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) भाषा का महत्त्व

Explanation

गद्यांश का केन्द्रीय विषय राष्ट्रीयता के विकास में भाषा की भूमिका है, इसलिए सबसे उपयुक्त शीर्षक 'भाषा का महत्त्व' है।

Q269BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। ‘अभिव्यक्ति’ शब्द का अर्थ है
  1. Aखोज करना
  2. Bवार्ता करना
  3. Cप्रकट करना
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) प्रकट करना

Explanation

'अभिव्यक्ति' का अर्थ भावों को प्रकट करना है।

Q270BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। ‘प्रकट’ का विलोम शब्द है
  1. Aगुप्त
  2. Bपारदर्शी
  3. Cसूक्ष्म
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) गुप्त

Explanation

'प्रकट' का विलोम 'गुप्त' है।

Q271BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। ‘नदी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
  1. Aतरंगिणी
  2. Bइला
  3. Cतटिनी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) इला

Explanation

तरंगिणी और तटिनी नदी के पर्याय हैं, जबकि 'इला' का अर्थ पृथ्वी है, इसलिए वह उत्तर है।

Q272BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
निर्देश (प्रश्न संख्या 101 से 105 तक) : इस खण्ड में नीचे दिए गए गद्यांश से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिए। राष्ट्रीयता के विकास के लिए भाषा एक महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। भाषा ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य और मानव-समुदाय अपने भावों को एक-दूसरे के सामने प्रकट करते हैं। जिस प्रकार पहाड़, नदी तथा समुद्र मनुष्य के आपस में मिलने-जुलने में रुकावट पैदा करते हैं, वैसे ही भाषा की भिन्नता मनुष्यों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने में बाधक होती है। मनुष्य के विभिन्न समुदायों के अपने-अपने आदर्श, विचार और अपनी-अपनी भावनाएँ होती हैं जिनकी अभिव्यक्ति भाषा द्वारा होती है। संगीत और साहित्य की अभिव्यक्ति का साधन भी भाषा ही है। भाषा एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य एक-दूसरे के समीप आ जाते हैं, उनमें घनिष्ठता स्थापित हो जाती है। यही कारण है कि एक भाषा बोलने वाले लोग परस्पर सहानुभूति रखते हैं। राष्ट्रीयता की भावना के लिए भाषा तत्त्व परम आवश्यक है। गद्यांश का आशय है
  1. Aभाषा की समानता मनुष्यों को निकट लाती है
  2. Bराष्ट्रीयता भाषा का विकास करती है
  3. Cसाहित्य एवं संगीत राष्ट्र का निर्माण करते हैं
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) भाषा की समानता मनुष्यों को निकट लाती है

Explanation

गद्यांश का आशय है कि भाषा की समानता लोगों को एक-दूसरे के निकट लाती है।

Q273BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
गुणवाचक विशेषण नहीं है
  1. Aपतला
  2. Bचौगुना
  3. Cघना
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) चौगुना

Explanation

'चौगुना' संख्यावाचक (गुणवाचक संख्या) विशेषण है, गुणवाचक विशेषण नहीं।

Q274BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है
  1. Aबराबर मानना
  2. Bकम दिखाई देना
  3. Cबारीकी से देखना
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) बराबर मानना

Explanation

'एक आँख से देखना' का अर्थ सबके साथ समान व्यवहार करना, यानी बराबर मानना है।

Q275BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
किस शब्द में दीर्घ स्वरसंधि नहीं है?
  1. Aमहाशय
  2. Bमहोत्सव
  3. Cपितृण
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) महोत्सव

Explanation

महाशय (महा+आशय) और पितृण (पितृ+ऋण) में दीर्घ सन्धि है, जबकि महोत्सव (महा+उत्सव) में गुण सन्धि है।

Q276BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
“मैंने रमेश को मारा था।” वाक्य में भूतकाल का कौन-सा भेद है?
  1. Aसामान्य भूतकाल
  2. Bपूर्ण भूतकाल
  3. Cसंदिग्ध भूतकाल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) पूर्ण भूतकाल

Explanation

'मारा था' में क्रिया का काल बीत चुका है और 'था' से पूर्णता दिखती है, इसलिए यह पूर्ण भूतकाल है।

Q277BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
“मनोज पुस्तक पढ़ता है।” वाक्य में वाच्य है
  1. Aकर्मवाच्य
  2. Bकर्तृवाच्य
  3. Cभाववाच्य
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) कर्तृवाच्य

Explanation

वाक्य में कर्ता (मनोज) प्रधान है और क्रिया उसी के अनुसार है, इसलिए कर्तृवाच्य है।

Q278BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
द्वंद्व समास का उदाहरण है
  1. Aप्रतिदिन
  2. Bभूखा-प्यासा
  3. Cबेकाम
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) भूखा-प्यासा

Explanation

'भूखा-प्यासा' में दोनों पद समान प्रधान हैं (भूखा और प्यासा), इसलिए द्वंद्व समास है।

Q279BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
शुद्ध वर्तनी है
  1. Aसम्राज्य
  2. Bश्राप
  3. Cपैतृक
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) पैतृक

Explanation

सही वर्तनी 'पैतृक' है; 'सम्राज्य' और 'श्राप' अशुद्ध रूप हैं (शुद्ध रूप साम्राज्य और शाप हैं)।

Q280BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘चट मंगनी पट ब्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है
  1. Aशीघ्र विवाह होना
  2. Bअड़चन दूर होना
  3. Cतत्काल कार्य होना
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) तत्काल कार्य होना

Explanation

'चट मंगनी पट ब्याह' का अर्थ है काम का तुरंत हो जाना, यानी तत्काल कार्य होना।

Q281BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘अनल–अनिल’ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों के अर्थ हैं
  1. Aअग्नि–वायु
  2. Bहवा–पानी
  3. Cजल–आकाश
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) अग्नि–वायु

Explanation

'अनल' का अर्थ अग्नि और 'अनिल' का अर्थ वायु है।

Q282BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘वाग्जाल’ का संधि-विच्छेद होगा
  1. Aवाग+जाल
  2. Bवाक्+जाल
  3. Cवाग्+जाल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) वाक्+जाल

Explanation

वाक् + जाल = वाग्जाल, इसलिए सही संधि-विच्छेद 'वाक्+जाल' है।

Q283BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘अ’ प्रत्यय से युक्त शब्द नहीं है
  1. Aमौन
  2. Bशैव
  3. Cकुलीन
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) कुलीन

Explanation

मौन (मुनि+अ) और शैव (शिव+अ) में 'अ' प्रत्यय है, जबकि 'कुलीन' में 'ईन' प्रत्यय है।

Q284BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
अशुद्ध वाक्य है
  1. Aआज दिन सबसे अच्छा है।
  2. Bमैं प्रातःकाल के समय घूमने जाता हूँ।
  3. Cतुम्हें इतनी देर क्यों हुई?
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) मैं प्रातःकाल के समय घूमने जाता हूँ।

Explanation

'प्रातःकाल' में काल का अर्थ पहले से है, इसलिए 'के समय' जोड़ना पुनरुक्ति दोष है और वाक्य अशुद्ध है।

Q285BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
“अस्पताल में मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद जब डॉक्टर इलाज के लिए आया, लोगों ने कहा कि _____।” रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
  1. Aका वर्षा जब कृषि सुखानी
  2. Bओस के चाटे प्यास नहीं बुझती
  3. Cनक्कारखाने में तूती की आवाज
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) का वर्षा जब कृषि सुखानी

Explanation

मौका निकल जाने के बाद की सहायता के लिए 'का वर्षा जब कृषि सुखानी' लोकोक्ति उपयुक्त है।

Q286BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
द्विगु समास का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
  1. Aमोहन के घर के निकट चौराहा है।
  2. Bतुम बेखटके आ सकते हो।
  3. Cविक्रमादित्य के राजदरबार में बहुत से विद्वान थे।
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) मोहन के घर के निकट चौराहा है।

Explanation

'चौराहा' (चार राहों का समाहार) द्विगु समास का उदाहरण है।

Q287BPSC TRE 1.0 (2023) Hindi Class 9-10
किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया का प्रयोग हुआ है?
  1. Aमेरे हाथ खुजलाते हैं।
  2. Bपिता पुत्र से पत्र लिखवाता है।
  3. Cलड़का अपने को सुधार रहा है।
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) पिता पुत्र से पत्र लिखवाता है।

Explanation

'लिखवाता है' प्रेरणार्थक क्रिया है, क्योंकि कर्ता दूसरे से काम करवाता है।

Q288BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
हिन्दी साहित्य के प्रारंभिक इतिहासकार मिश्रबंधुओं द्वारा लिखित चार खंडों की रचना का क्या नाम है?
  1. Aमिश्रबंधु-इतिहास
  2. Bमिश्रबंधु-परिहास
  3. Cमिश्रबंधु-विनोद
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) मिश्रबंधु-विनोद

Explanation

हिंदी साहित्य के प्रारंभिक इतिहासकार मिश्रबंधुओं (गणेशबिहारी, श्यामबिहारी और शुकदेवबिहारी मिश्र) की चार खंडों की रचना 'मिश्रबंधु-विनोद' है।

Q289BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
आदिकालीन ‘पृथ्वीराज रासो’ किसकी रचना है?
  1. Aलूइपा
  2. Bचंदबरदाई
  3. Cनरपति नाल्ह
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) चंदबरदाई

Explanation

'पृथ्वीराज रासो' आदिकाल का प्रसिद्ध वीरगाथा काव्य है, जिसके रचयिता चंदबरदाई माने जाते हैं।

Q290BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
हिन्दी साहित्य के प्रारंभिक काल का ‘आदिकाल’ नामकरण किसने किया?
  1. Aग्रियर्सन
  2. Bडॉ॰ रामकुमार वर्मा
  3. Cआचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

Explanation

हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को 'आदिकाल' नाम आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने दिया; शुक्ल जी ने इसे 'वीरगाथा काल' कहा था।

Q291BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
भक्तिकाल की समय-सीमा क्या मानी गई है?
  1. Aसं॰ 1350 से 1700
  2. Bसं॰ 1375 से 1700
  3. Cसं॰ 1375 से 1730
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) सं॰ 1375 से 1700

Explanation

आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार भक्तिकाल की समय-सीमा संवत् 1375 से 1700 तक मानी गई है।

Q292BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
“पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥” ये पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
  1. Aकबीरदास
  2. Bगरीबदास
  3. Cरैदास
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) कबीरदास

Explanation

'पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ...' दोहा कबीरदास का है, जिसमें वे किताबी ज्ञान की जगह प्रेम को श्रेष्ठ बताते हैं।

Q293BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
हिन्दी में सूफी प्रेमाख्यान लिखने वाले कवि हैं
  1. Aमलूकदास
  2. Bवीरभान
  3. Cमलिक मुहम्मद जायसी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) मलिक मुहम्मद जायसी

Explanation

सूफी प्रेमाख्यान काव्यधारा के प्रमुख कवि मलिक मुहम्मद जायसी हैं, जिनका 'पद्मावत' प्रसिद्ध है; मलूकदास और वीरभान संत कवि हैं।

Q294BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
भक्तिकाल के किस कवि के नाम के पूर्व ‘गोस्वामी’ लगाया जाता है?
  1. Aईश्वरदास
  2. Bतुलसीदास
  3. Cअग्रदास
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) तुलसीदास

Explanation

भक्तिकाल के कवि तुलसीदास के नाम से पहले 'गोस्वामी' लगाया जाता है (गोस्वामी तुलसीदास)।

Q295BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
उत्तरमध्यकाल को ‘रीतिकाल’ की संज्ञा किस विद्वान ने दी है?
  1. Aमिश्रबंधु
  2. Bआचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. Cआचार्य रामचंद्र शुक्ल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) आचार्य रामचंद्र शुक्ल

Explanation

उत्तरमध्यकाल को 'रीतिकाल' नाम आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने दिया; मिश्रबंधुओं ने इसे 'अलंकृत काल' कहा था।

Q296BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय को सूल॥” यह किसका कथन है?
  1. Aभारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  2. Bबालकृष्ण भट्ट
  3. Cमैथिलीशरण गुप्त
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

Explanation

'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल' पंक्तियाँ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की हैं।

Q297BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘गोदान’ किस विधा की रचना है?
  1. Aकहानी
  2. Bउपन्यास
  3. Cसंस्मरण
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) उपन्यास

Explanation

प्रेमचंद का 'गोदान' एक उपन्यास है।

Q298BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
‘हल्दीघाटी’ के रचनाकार कौन हैं?
  1. Aमाखनलाल चतुर्वेदी
  2. Bश्यामनारायण पांडेय
  3. Cसुभद्रा कुमारी चौहान
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) श्यामनारायण पांडेय

Explanation

'हल्दीघाटी' महाराणा प्रताप पर लिखा गया प्रसिद्ध खंडकाव्य है, जिसके रचयिता श्यामनारायण पांडेय हैं।

Q299BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित नाटक है
  1. Aआधे-अधूरे
  2. Bसबसे बड़ा आदमी
  3. Cध्रुवस्वामिनी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (C) ध्रुवस्वामिनी

Explanation

'ध्रुवस्वामिनी' जयशंकर प्रसाद का नाटक है; 'आधे-अधूरे' मोहन राकेश का नाटक है।

Q300BPSC TRE 2.0 (2023) Hindi Class 9-10
हिन्दी साहित्य के किस काल को ‘हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग’ कहा गया है?
  1. Aभक्तिकाल
  2. Bआदिकाल
  3. Cआधुनिक काल
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answerHide answer

Correct answer: (A) भक्तिकाल

Explanation

भक्तिकाल को उत्कृष्ट काव्य-रचना के कारण 'हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग' कहा जाता है।

How to use these BPSC TRE Hindi questions

Every question here was asked in a real BPSC TRE paper; the paper and shift are shown on the card, and the number opens the question on its own page. Try each one before tapping Show answer, then attempt the full BPSC TRE papers as timed tests to check your speed under exam conditions.

More BPSC TRE subjects