45 हिंदी साहित्य (Hindi) questions asked in CTET previous year papers, each with the correct answer and explanation. Read them free on UTpaper, or attempt the full papers as timed online tests.
Q1CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023
निम्नलिखित में से कौन-सा पठन-पूर्व गतिविधि को समर्थित करता है ?
Aशिक्षार्थी को कार्य का सारांशीकरण करने को कहना
Bअनुमान लगाने से संबंधी कार्य का प्रयोग
Cव्याकरणिक संरचनाओं का शिक्षण
Dभावानुवाद संबंधी कार्यों का प्रयोग
Show answerHide answer
Correct answer: (B) अनुमान लगाने से संबंधी कार्य का प्रयोग
Explanation
पठन-पूर्व गतिविधि पढ़ने से पहले कराई जाती है, जैसे शीर्षक या चित्र देखकर विषय का अनुमान लगाना। सारांश बनाना पढ़ने के बाद की गतिविधि है।
Q2CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023
कक्षा VIII की अध्यापिका ने अपने विद्यार्थियों को प्रदत्त कार्य के रूप में घर में ऊर्जा बचत से संबंधित एक लीफ़लेट बनाने के लिए कहा । यह कार्य भाषा की किस विशेषता को पोषित करेगा ?
Aप्रश्न स्वरूप
Bसकारात्मक आदेशसूचक
Cतुलनात्मक
Dभूतकाल
Show answerHide answer
Correct answer: (B) सकारात्मक आदेशसूचक
Explanation
ऊर्जा बचत के लीफ़लेट में ज़्यादातर निर्देश होते हैं, जैसे "बत्ती बंद कीजिए", "बिजली बचाइए"। इसलिए यह कार्य सकारात्मक आदेशसूचक (आज्ञार्थक) वाक्यों के प्रयोग को बढ़ाता है।
एक माँ ने कक्षा II की अध्यापिका से पूछा कि मैंने इस बात पर ध्यान दिया है कि मेरी बच्ची कभी-कभी ऐसे शब्द बोल जाती है जो उसने कभी अपने वयस्कों या भाई-बहनों से नहीं सुने हैं । यह कैसे संभव है ?
इस प्रश्न का निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त उत्तर क्या है ?
Aरचनावादी उपागम के अनुसार, बच्चे नई भाषाएँ आविष्कृत करते हैं ।
Bबच्चे भाषा केवल अपने वयस्कों के अनुकरण से ही सीखते हैं ।
Cमनुष्य का मस्तिष्क भाषा सीखने के लिए सहज रूप से अनुकूलित है ।
Dबच्चे भाषा तभी सीखते हैं जब हम बच्चे के भाषायी विकास पर पुनर्बलन देते हैं ।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) मनुष्य का मस्तिष्क भाषा सीखने के लिए सहज रूप से अनुकूलित है ।
Explanation
चॉम्स्की के अनुसार मनुष्य के मस्तिष्क में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता (LAD) होती है, इसलिए बच्चे बिना सुने भी नए शब्द और वाक्य बना लेते हैं।
भाषा, भाषा अधिगम की प्रकृति और शिक्षण-शास्त्रीय व्यवस्थाओं में दोनों की अनुप्रयोगिता के बारे में सैद्धान्तिक स्थितियों एवं मतों को क्या कह सकते हैं ?
Aयुक्ति (टेकनीक)
Bपाठ्यक्रम
Cविषय-वस्तु
Dउपागम
Show answerHide answer
Correct answer: (D) उपागम
Explanation
एडवर्ड एंथनी के अनुसार उपागम (एप्रोच) भाषा और भाषा सीखने की प्रकृति के बारे में सैद्धान्तिक मान्यताओं का समूह है, जबकि विधि और युक्ति इसके व्यावहारिक रूप हैं।
Q6CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
नीचे दिए गए प्रश्न को पढ़ें। पता करें कि यह प्रश्न किस प्रारूप (टाइपोलोजी) का है?
“छोटी बालिका की कहानी पढ़ने के बाद, आपने उसके दुखों और कठिनाइयों का सामने करने वाले साहस को महसूस किया। आप उस लड़की को उसकी प्रशंसा के लिए पत्र लिखना चाहेंगे। लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।”
Aअभिव्यक्तिपरक प्रश्न
Bदीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Cपाठ का विस्तार करने वाला प्रश्न (एक्स्ट्रापोलेटिव)
Dविमर्श संबंधी प्रश्न
Show answerHide answer
Correct answer: (C) पाठ का विस्तार करने वाला प्रश्न (एक्स्ट्रापोलेटिव)
Explanation
यह प्रश्न पाठ में दी गई बात से आगे जाकर बच्चे से नई स्थिति में सोचने और लिखने (लड़की को पत्र लिखना) को कहता है। ऐसे प्रश्न पाठ का विस्तार करने वाले (एक्स्ट्रापोलेटिव) प्रश्न कहलाते हैं।
एक अध्यापक ने कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को शीघ्रता से एक कहानी पढ़ने और उसके बाद चार चित्रों को क्रम में लगाने के लिए कहा। इस गतिविधि का क्या उद्देश्य है?
Aचित्र कार्डों को क्रम से लगाना।
Bसारांशीकरण के लिए पठन का अभ्यास करवाना।
Cविशिष्ट सूचना जानने के लिए पठन का अभ्यास करवाना।
Dकहानी में आए नए और कठिन शब्दों की पुनरावृत्ति।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) सारांशीकरण के लिए पठन का अभ्यास करवाना।
Explanation
कहानी जल्दी पढ़कर घटनाओं के चित्रों को सही क्रम में लगाने के लिए बच्चे को कहानी का मुख्य सार और घटनाक्रम समझना पड़ता है। इसलिए उद्देश्य सारांशीकरण के लिए पठन का अभ्यास है।
शिक्षार्थी व्याकरण के नियम और शब्द संपदा को कंठस्थ कर रहे हैं, अधिकांश कार्य मातृभाषा में हो रहा है। भाषा अध्यापक द्वारा अपनी कक्षा में किस विधि का प्रयोग करना चाहिए?
Aप्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि
Bप्राकृतिक उपागम
Cसम्प्रेषणात्मक शिक्षण
Dव्याकरण अनुवाद
Show answerHide answer
Correct answer: (D) व्याकरण अनुवाद
Explanation
व्याकरण के नियम और शब्द रटना तथा ज़्यादातर काम मातृभाषा में करना व्याकरण अनुवाद विधि की विशेषताएँ हैं। अतः कक्षा में इसी विधि का प्रयोग हो रहा है।
समग्र भाषा उपागम (होल लैंग्वेज) भाषा को टुकड़ों में नहीं बल्कि पूरे, सार्थक संदर्भ में सिखाने पर ज़ोर देता है, इसलिए यह अर्थ आधारित है।
Q11CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
कौन-सा उपकरण समक्रमिक और अतुल्यकालिक ऑनलाइन शिक्षण अवसरों की उपलब्धता देता है?
Aपाठ्यपुस्तकें
Bरेलयात्रा टिकट
Cटेलीविज़न
Dपैडलेट
Show answerHide answer
Correct answer: (D) पैडलेट
Explanation
पैडलेट एक ऑनलाइन डिजिटल बोर्ड है जिस पर विद्यार्थी एक साथ (समक्रमिक) और अपनी सुविधा से अलग-अलग समय पर (अतुल्यकालिक) काम कर सकते हैं। बाकी विकल्प ऑनलाइन उपकरण नहीं हैं।
Q12CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
रचनात्मक आकलन के लिए कौन-सा उपकरण उपयुक्त नहीं है?
Aप्रदत्त कार्य
Bलिखित परीक्षा
Cपरियोजना
Dकक्षा प्रस्तुतीकरण
Show answerHide answer
Correct answer: (B) लिखित परीक्षा
Explanation
रचनात्मक (फॉर्मेटिव) आकलन सीखने के दौरान लगातार होता है, जैसे प्रदत्त कार्य, परियोजना, कक्षा प्रस्तुति। लिखित (पेपर-पेंसिल) परीक्षा मुख्यतः योगात्मक आकलन का साधन है।
Q13CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
भाषा शिक्षा में रचनात्मकता क्या है?
Aखुले अन्त वाले कक्षायी प्रदत्त कार्य जिनकी भिन्न-भिन्न व्याख्याएँ हो सकती हैं और भिन्न-भिन्न उत्तर निकल सकते हैं
Bकिसी अवधारणा के प्रति समझ बनाने के लिए विभिन्न विषयों से प्राप्त तत्वों को मिलाना
Cशिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करते हुए कक्षायी गतिविधि
Dसम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण का प्रयोग करते हुए कक्षा सामग्री
Show answerHide answer
Correct answer: (A) खुले अन्त वाले कक्षायी प्रदत्त कार्य जिनकी भिन्न-भिन्न व्याख्याएँ हो सकती हैं और भिन्न-भिन्न उत्तर निकल सकते हैं
Explanation
भाषा शिक्षा में रचनात्मकता का अर्थ है खुले अंत वाले कार्य देना, जिनकी अलग-अलग व्याख्याएँ और अलग-अलग उत्तर हो सकें, ताकि बच्चे अपनी कल्पना और सोच से भाषा का प्रयोग करें।
जब भाषा स्वाभाविक रूप से सीखी जाती है, बिना किसी व्यवस्थित अभ्यास के, तब इसे क्या कहा जाता है?
Aविद्वत्ता
Bअर्जन
Cस्वीकृति
Dअधिगम
Show answerHide answer
Correct answer: (B) अर्जन
Explanation
बिना औपचारिक और व्यवस्थित अभ्यास के, स्वाभाविक वातावरण में भाषा सीखने को भाषा अर्जन (acquisition) कहते हैं; विद्यालय में सचेत रूप से सीखना अधिगम (learning) कहलाता है।
निम्नलिखित में से किसका एक महत्वपूर्ण गुणधर्म है, जिसमें शिक्षार्थी जोड़ों या समूह में एक-साथ मिलकर समस्या समाधान पर कार्य करते हैं?
Aसम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
Bव्यवहारवादी उपागम
Cसमग्र भाषा उपागम
Dसंरचनात्मक उपागम
Show answerHide answer
Correct answer: (A) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
Explanation
सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण में शिक्षार्थी जोड़ों या समूहों में मिलकर बातचीत करते हुए वास्तविक कार्यों और समस्याओं पर काम करते हैं। आपसी अंतःक्रिया इसका मुख्य गुण है।
अपनी कक्षा में ‘काल’ का शिक्षण करते समय आप एक ही व्यक्ति के दो चित्र दिखाते हैं - एक चित्र पन्द्रह वर्ष पहले का है और एक चित्र जो अभी-अभी खींचा गया है। आप इन चित्रों के आधार पर उस व्यक्ति के वर्तमान और भूत - वह कैसा दिखता है, उसकी आदतें - इन पर बात आरंभ करते हैं। आप किसका प्रयोग कर रहे हैं?
Aनिर्देशात्मक व्याकरण (प्रैसक्रिप्टिव)
Bसंरचनात्मक व्याकरण
Cशिक्षणशास्त्रीय व्याकरण
Dनियम आधारित व्याकरण
Show answerHide answer
Correct answer: (C) शिक्षणशास्त्रीय व्याकरण
Explanation
यहाँ नियम रटाने के बजाय वास्तविक संदर्भ (चित्रों) के माध्यम से भूतकाल और वर्तमान काल का प्रयोग सिखाया जा रहा है। संदर्भ में व्याकरण सिखाने का यह तरीका शिक्षणशास्त्रीय व्याकरण (pedagogical grammar) कहलाता है।
Q17CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
रचनावाद एक अधिगम-सिद्धांत के रूप में किसमें विश्वास करता है?
Aअधिगम वैयक्तिक विशेषता है
Bसभी शिक्षार्थी भाषा नहीं सीख सकते हैं
Cअधिगम पूरी तरह से एक मनोवैज्ञानिक धारणा है
Dअधिगम सामाजिक रूप से होता है
Show answerHide answer
Correct answer: (D) अधिगम सामाजिक रूप से होता है
Explanation
रचनावाद (विशेषकर वाइगोत्स्की का सामाजिक रचनावाद) मानता है कि ज्ञान का निर्माण सामाजिक अंतःक्रिया के माध्यम से होता है, अर्थात अधिगम सामाजिक रूप से होता है।
Q18CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
उपन्यास पढ़ना किसका उदाहरण है?
Aविस्तृत पठन (एक्सटेंसिव रीडिंग)
Bगहन पठन (इंटेंसिव रीडिंग)
Cबारीकी से पठन (स्कैनिंग)
Dसरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
Show answerHide answer
Correct answer: (A) विस्तृत पठन (एक्सटेंसिव रीडिंग)
Explanation
उपन्यास आनंद के लिए बड़ी मात्रा में पढ़ा जाता है जिसमें समग्र अर्थ पर ध्यान रहता है, इसलिए यह विस्तृत पठन (एक्सटेंसिव रीडिंग) का उदाहरण है।
Q19CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
भाषा शिक्षण-अधिगम का कौन-सा उपागम इस तथ्य में विश्वास करता है कि ‘भाषा एक आदत है’?
Aसम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
Bसहयोगात्मक भाषा अधिगम
Cप्राकृतिक उपागम
Dश्रव्य-भाषावाद
Show answerHide answer
Correct answer: (D) श्रव्य-भाषावाद
Explanation
श्रव्य-भाषावाद (ऑडियो-लिंगुअल मेथड) व्यवहारवाद पर आधारित है और मानता है कि भाषा अनुकरण, दोहराव और अभ्यास से बनी एक आदत है।
Q20CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
एक ऐसा परीक्षण जिसका उद्देश्य विद्यार्थी विशेष के कमजोर और प्रबल पक्ष के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करना है, क्या कहलाता है?
Aरचनात्मक परीक्षण
Bवस्तुनिष्ठ परीक्षण
Cवैधता परीक्षण
Dनिदानात्मक परीक्षण
Show answerHide answer
Correct answer: (D) निदानात्मक परीक्षण
Explanation
जो परीक्षण किसी विद्यार्थी की सीखने की विशिष्ट कमियों (कमजोर पक्ष) और क्षमताओं (प्रबल पक्ष) की पहचान करता है, उसे निदानात्मक परीक्षण कहते हैं। इसके बाद उपचारात्मक शिक्षण दिया जाता है।
Q21CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
कक्षा सात की एक अध्यापक अपने शिक्षार्थियों को एक लघु पठन सामग्री पढ़ने के लिए देती है, जिसके माध्यम से वे पाठ्य सामग्री में प्रस्तुत लोग और समुदाय की सत्ता व पहचान के बारे में समझ बना सके। अध्यापक शिक्षार्थियों में किस बात को समुन्नत करना चाहती है?
Aसाहित्यिक कौशल
Bभाषा साक्षरता
Cसमालोचनात्मक साक्षरता
Dविश्लेषणात्मक पठन
Show answerHide answer
Correct answer: (C) समालोचनात्मक साक्षरता
Explanation
पाठ में प्रस्तुत लोगों और समुदायों की सत्ता (शक्ति) और पहचान को समझना और उस पर प्रश्न उठाना समालोचनात्मक (क्रिटिकल) साक्षरता है।
जब एक शुरुआती पाठक पाठ्यवस्तु की थीम, सांस्कृतिक पहलू आदि के बारे में अपने सामान्य ज्ञान का प्रयोग करता है, जिससे कि वह उस विशिष्ट पाठगत् सामग्री से अर्थ निकाल सके, तो यह क्या कहलाएगी?
Aतल - ऊर्ध्वगामी उपागम
Bतल - अधोगामी उपागम
Cऊर्ध्व-अधोगामी उपागम
Dऊर्ध्व-ऊर्ध्वगामी उपागम
Show answerHide answer
Correct answer: (C) ऊर्ध्व-अधोगामी उपागम
Explanation
जब पाठक अपने पूर्व ज्ञान और संदर्भ (थीम, संस्कृति) से अर्थ बनाता है, तो यह ऊर्ध्व-अधोगामी (टॉप-डाउन) उपागम है। अक्षर-शब्द से शुरू करके अर्थ तक जाना तल-ऊर्ध्वगामी (बॉटम-अप) होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा बाल साहित्य का अपेक्षित गुणधर्म नहीं है?
Aबड़ा फोंट आकार और परिचित शब्द
Bआकर्षक चित्र
Cपशु पात्र
Dनैतिक मूल्यों का स्पष्टतः प्रदर्शन
Show answerHide answer
Correct answer: (D) नैतिक मूल्यों का स्पष्टतः प्रदर्शन
Explanation
अच्छे बाल साहित्य में नैतिक मूल्य उपदेश की तरह सीधे नहीं थोपे जाते, बल्कि कहानी से अपने आप निकलते हैं। बड़ा फोंट, परिचित शब्द, आकर्षक चित्र और पशु पात्र बच्चों को पसंद आते हैं।
Q26CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
आपकी कक्षा का एक विद्यार्थी राकेश अकसर काल रूप की ग़लतियाँ करता है । इस समस्या से उबरने के लिए आप :
Aराकेश को नियम सिखाने के लिए डाँट सकते हैं ।
Bराकेश को अपनी नोटबुक में दस बार नियम लिखने के लिए कह सकते हैं ।
Cउसे व्याकरण के नियम समझा सकते हैं ।
Dसमूची कक्षा में कई उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं और राकेश पर विशेष ध्यान दे सकते हैं ।
Show answerHide answer
Correct answer: (D) समूची कक्षा में कई उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं और राकेश पर विशेष ध्यान दे सकते हैं ।
Explanation
काल की ग़लतियाँ सुधारने के लिए डाँटने या रटवाने के बजाय संदर्भ में कई उदाहरण देना और विद्यार्थी पर विशेष ध्यान देना सबसे प्रभावी तरीका है।
Q27CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तथ्य :
Aअर्थ
Bभाषा की संरचना
Cलेखन कौशल
Dव्याकरण के नियमों को कंठस्थ करना
Show answerHide answer
Correct answer: (A) अर्थ
Explanation
सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण में अर्थपूर्ण संप्रेषण सबसे महत्त्वपूर्ण है; संरचना और व्याकरण के नियम रटना गौण हैं।
Q28CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
आपकी जानकारी में यह बात आई कि कक्षा IV की विद्यार्थी मंदाकिनी काल के संबंध में अकसर ग़लतियाँ करती है । आप इस संबंध में मंदाकिनी की मदद कैसे करेंगे ?
Aउसे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत करेंगे जिनमें वह कालों का प्रयोग कर सके
Bउसे कालों के नियम अच्छी तरह से कंठस्थ करने के लिए कहेंगे
Cव्याकरण के नियम समझाएँगे या लिखवाएँगे
Dमंदाकिनी को अपनी नोटबुक में दस बार काल लिखने के लिए कहेंगे
Show answerHide answer
Correct answer: (A) उसे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत करेंगे जिनमें वह कालों का प्रयोग कर सके
Explanation
काल का सही प्रयोग वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जुड़े संदर्भों में अभ्यास करने से सीखा जाता है, नियम रटने या बार-बार लिखने से नहीं।
Q29CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
सभी शिक्षार्थी विद्यालय में अपनी शिक्षा मातृभाषा में सीखते हैं और जैसे-जैसे वे अगली कक्षाओं में जाते हैं, बहुत सी भाषाएँ सीखते चलते हैं।
‘शिक्षा में भाषा’ नीति के अनुसार इसे क्या कहेंगे?
Aभाषा शिक्षा की नींव के रूप में मातृभाषा
Bमातृभाषा आधारित बहुभाषावाद
Cसंस्कृति आधारित शिक्षा में भाषा नीति
Dविद्यालयी शिक्षा के लिए त्रिभाषा सूत्र
Show answerHide answer
Correct answer: (B) मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद
Explanation
मातृभाषा से शुरुआत करके धीरे-धीरे कई भाषाएँ जोड़ते जाना ‘मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद’ (MTB-MLE) कहलाता है, जिसकी सिफ़ारिश भाषा नीति करती है।
Q30CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि बॉटम-अप श्रवण गतिविधि है?
Aकिसी के द्वारा सुनते समय गड्मड् (जम्बल्ड) शब्दों को वाक्यों में पुनःव्यवस्थित करना।
Bकविता गाना, तुरन्ता (एक्सटम्पोर) व्याख्यान, वादविवाद और चर्चाएँ।
Cश्रुतलेख, क्लोज श्रवण, बहुवैकल्पिक प्रश्नों का प्रयोग, सकारात्मक और नकारात्मक कथनों की पहचान करना।
Dसारांशीकरण, समग्रसंदेश का श्रवण और पृष्ठभूमि संबंधी ज्ञान का प्रयोग करना।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) श्रुतलेख, क्लोज श्रवण, बहुवैकल्पिक प्रश्नों का प्रयोग, सकारात्मक और नकारात्मक कथनों की पहचान करना।
Explanation
बॉटम-अप श्रवण में छोटी इकाइयों (ध्वनि, शब्द, वाक्य) को ध्यान से सुनकर समझा जाता है; श्रुतलेख, क्लोज श्रवण और सही/गलत कथन पहचानना इसके उदाहरण हैं।
Q31CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
अधिगम अर्थ की खोज है। इसलिए अधिगम उन मुद्दों से आरम्भ होना चाहिए जिनमें शिक्षार्थी सक्रिय रूप से अर्थ खोजने की कोशिश कर रहे हैं। इस विचार की अनुशंसा कौन-सा शैक्षिक दर्शन करता है?
Aबहुविध बुद्धि
Bसंरचनावाद
Cव्यवहारवाद
Dरचनावाद
Show answerHide answer
Correct answer: (D) रचनावाद
Explanation
रचनावाद के अनुसार शिक्षार्थी सक्रिय होकर अपने अनुभवों से स्वयं अर्थ और ज्ञान का निर्माण करता है, इसलिए अधिगम को अर्थ की खोज माना जाता है।
Q32CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
12–18 माह की आयु के बच्चे पहचाने जाने योग्य एक इकाईवाली ध्वनियाँ निकालना शुरू कर देते हैं, यह अवधि जिसके अंतर्गत प्रतिदिन की वस्तुओं के लिए एक ही पदावली बोली जाती है, क्या कहलाती है?
Aकूजन (कूईंग)
Bसंक्षिप्त वाक् (टेलिग्राफ़िक)
Cएक-शब्दीय वाक्य अवस्था
Dबबलाना
Show answerHide answer
Correct answer: (C) एक-शब्दीय वाक्य अवस्था
Explanation
12-18 माह के बच्चे एक ही शब्द से पूरी बात कहते हैं (जैसे 'पानी' = मुझे पानी दो)। इसे एक-शब्दीय वाक्य (होलोफ्रेस्टिक) अवस्था कहते हैं; कूजन और बबलाना इससे पहले, संक्षिप्त (टेलिग्राफ़िक) वाक् इसके बाद आते हैं।
Q33CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
किसी भी कक्षा में भाषिक विविधता की स्वीकार्यता
Aभाषा प्रवाह को प्राप्त करने में अवरोध पैदा करेगी
Bबच्चों के आत्मविश्वास को क्षति पहुँचाएगी जिससे कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में क्षति आएगी
Cभाषा अधिगम में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा
Dबच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परिणामस्वरूप उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी
Show answerHide answer
Correct answer: (D) बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी परिणामस्वरूप उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता में वृद्धि होगी
Explanation
जब कक्षा में बच्चों की घर की भाषा और बोली को स्वीकार किया जाता है तो वे बिना झिझक अपनी बात कहते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और कल्पनाशीलता व रचनात्मकता का विकास होता है।
Q34CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
निम्नलिखित में से कौन-सा विस्तृत (एक्स्टेन्सिव) श्रवण का भाग नहीं है?
Aसारांश के लिए श्रवण
Bमुख्य विचार बिन्दु के लिए श्रवण
Cनिष्कर्ष निकालना
Dकुछ तथ्यों व सूचनाओं के लिए श्रवण
Show answerHide answer
Correct answer: (D) कुछ तथ्यों व सूचनाओं के लिए श्रवण
Explanation
विस्तृत श्रवण में समग्र अर्थ, मुख्य विचार, सारांश और निष्कर्ष के लिए सुना जाता है। कुछ विशेष तथ्यों या सूचनाओं को ढूँढ़ने के लिए ध्यान से सुनना गहन (इंटेंसिव) श्रवण का भाग है।
Q35CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
किसी पाठ्य सामग्री में आए कठिन शब्दों के संदर्भ में एक अध्यापक उस शब्द को मातृभाषा में बताता है और फिर विद्यार्थियों को याद करने के लिए कहता है। अध्यापक किस विधि का प्रयोग कर रहा है?
Aव्याकरण अनुवाद विधि
Bप्रत्यक्ष विधि (डायरेक्ट)
Cसंरचनात्मक उपागम
Dसम्प्रेषणात्मक उपागम
Show answerHide answer
Correct answer: (A) व्याकरण अनुवाद विधि
Explanation
कठिन शब्दों का अर्थ मातृभाषा में अनुवाद करके बताना और फिर उसे याद कराना व्याकरण अनुवाद विधि की पहचान है। प्रत्यक्ष विधि में मातृभाषा का प्रयोग नहीं किया जाता।
कक्षा II की अध्यापिका नवोमिता ने कक्षा पुस्तकालय का बहुत अच्छी तरह से प्रबंध किया है और वह विद्यार्थियों को कहानियाँ पढ़ने के लिए प्रेरित करती है ।
इस अभ्यास के साथ और किसका अनुपालन होना चाहिए ?
Aकहानियों में निहित नैतिक मूल्यों पर प्रत्यक्ष रूप से चर्चा करना और उन्हें कंठस्थ करना ।
Bपठन की संस्कृति का विकास करना ।
Cविद्यार्थियों को और अधिक कहानियाँ कंठस्थ करने के लिए कहना चाहिए ।
Dविद्यार्थियों को लंबे समय तक व्यस्त रखना चाहिए, जिससे कि अध्यापक अपने लंबित कार्य को पूरा कर सके ।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) पठन की संस्कृति का विकास करना ।
Explanation
कक्षा पुस्तकालय और कहानियाँ पढ़ने की प्रेरणा का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत अर्थात् पठन की संस्कृति विकसित करना है, न कि कहानियाँ या नैतिक मूल्य रटवाना।
निम्नलिखित कथन पढ़िए :
A. बोली किसी देश के एक हिस्से में बोली जा रही भाषा का प्रकार है ।
B. भाषा में लिखित साहित्य उपलब्ध है, लेकिन बोली की वाचिक परम्परा है ।
भाषा और बोली के बारे में भाषिक रूप से कौन-सा कथन सही हैं ?
Aकेवल A सही है ।
BA और B दोनों सही हैं ।
CA और B दोनों ही ग़लत हैं ।
Dकेवल B सही है ।
Show answerHide answer
Correct answer: (A) केवल A सही है ।
Explanation
भाषाविज्ञान की दृष्टि से बोली किसी क्षेत्र विशेष में बोला जाने वाला भाषा का एक रूप (प्रकार) है, इसलिए A सही है। लिखित साहित्य होना या न होना भाषा और बोली का भाषिक आधार नहीं है - कई बोलियों में भी लिखित साहित्य है - इसलिए B को भाषिक रूप से सही नहीं माना गया।
कक्षा III की अध्यापिका अपने बच्चों को कहती है कि मैं आपको एक कहानी सुना रही हूँ, आप इस पर आधारित चित्र बनाएँ । इस गतिविधि के माध्यम से किस भाषा कौशल का आकलन किया जा सकता है ?
Aपठन कौशल
Bबोलने का कौशल
Cश्रवण कौशल
Dलेखन कौशल
Show answerHide answer
Correct answer: (C) श्रवण कौशल
Explanation
कहानी सुनकर उस पर चित्र बनाने से यह पता चलता है कि बच्चे ने सुनी हुई बात कितनी समझी है। अतः यह श्रवण कौशल का आकलन है।
वायगोत्सकी के सिद्धान्तों के मूल आधारवाक्य में क्या शामिल नहीं है ?
Aनिकटस्थ विकास का क्षेत्र
Bसांस्कृतिकरण (एनकल्चरेशन)
Cसहारा देना (स्काफोल्डिंग)
Dआत्मसात्करण (एसीमिलेशन)
Show answerHide answer
Correct answer: (D) आत्मसात्करण (एसीमिलेशन)
Explanation
निकटस्थ विकास का क्षेत्र, सांस्कृतिकरण और सहारा देना (स्कैफोल्डिंग) वायगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत से जुड़े हैं। आत्मसात्करण (एसीमिलेशन) पियाज़े के सिद्धांत की अवधारणा है।
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘डिस्ग्राफिया (लेखन वैकल्य)’ का लक्षण है ?
Aअक्षरों की आकृति बनाने में कठिनाई
Bलेखन में उलटाव (रिवर्सल)
Cवाचन और भाषा अर्जन में विलम्ब
Dअक्षरों के नाम और वर्णमाला की ध्वनियों को सीखने में कठिनाई
Show answerHide answer
Correct answer: (A) अक्षरों की आकृति बनाने में कठिनाई
Explanation
डिस्ग्राफिया लेखन से जुड़ी अक्षमता है, जिसमें बच्चे को अक्षरों की आकृति ठीक से बनाने और साफ़ लिखने में कठिनाई होती है। अक्षर-ध्वनि सीखने और वाचन की कठिनाइयाँ डिस्लेक्सिया से जुड़ी हैं।
बच्चों को कहानी सुनाने के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
Aकहानियाँ बच्चों को वाक्य संरचना सीखने में मदद करती हैं।
Bकहानियाँ बच्चों में समस्या समाधान कौशलों का विकास करती हैं।
Cकहानियाँ बच्चों को जीवन में अनुसरण करने वाले नैतिक मूल्यों को सीखने में मदद करती हैं।
Dकहानियाँ बच्चों को नवीन शब्द सीखने और अपनी शब्द संपदा का विस्तार करने में मदद करती है।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) कहानियाँ बच्चों को जीवन में अनुसरण करने वाले नैतिक मूल्यों को सीखने में मदद करती हैं।
Explanation
कहानी सुनने से बच्चे वाक्य संरचना, नए शब्द और नैतिक मूल्य सीखते हैं। केवल कहानी सुनना समस्या समाधान कौशल विकसित करने का सीधा साधन नहीं माना गया है, इसलिए कथन (2) गलत है।
भाषा की गतिविधि करवाते समय एक अध्यापक विद्यार्थियों का मिश्रित योग्यता वाला समूह बनाता है। इस प्रकार के मिश्रित योग्यता वाले समूह की रचना करने से __________
Aप्रभुत्व दिखाने वाले विद्यार्थियों को मुक्त रूप से अभिव्यक्त करने के अवसर मिलेंगे।
Bविद्यार्थियों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
Cअध्यापक के कार्य-भार को कम किया जा सकता है क्योंकि अध्यापक सभी पर ध्यान नहीं दे सकता।
Dकमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जा सकती है।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) विद्यार्थियों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
Explanation
मिश्रित योग्यता वाले समूह में तेज़ और धीमे सीखने वाले साथ होते हैं, जिससे वे एक-दूसरे की मदद करते हैं और सहयोग से (सहपाठी अधिगम) सीखते हैं।
कक्षा पाँच की अध्यापिका ने अपने विद्यार्थियों को एक कहानी लिखने का कार्य दिया। जिस समय विद्यार्थी कहानी लिख रहे थे, उस समय अध्यापिका कक्षा में निरीक्षण कर रही थी और जो विद्यार्थी गलत करता या नए शब्दों के बारे में पूछता, उनकी मदद भी कर रही थी। यहाँ अध्यापिका की भूमिका क्या है?
Aयोजना निर्माणक
Bसंसाधक
Cनिदानशास्त्री
Dप्रबंधक
Show answerHide answer
Correct answer: (B) संसाधक
Explanation
बच्चे खुद लिख रहे हैं और अध्यापिका घूमकर ज़रूरत पड़ने पर मदद कर रही है; यह सुविधादाता या संसाधक (फैसिलिटेटर) की भूमिका है।
कक्षा में काव्य पढ़ाने के लिए, अध्यापक ने सबसे पहले कविता पाठ किया, तत्पश्चात् शिक्षार्थियों को समूह-कार्य में शामिल किया। एक समूह ने कविता की थीम लिखी, दूसरे समूह ने मुख्य पात्र को वर्णित करने के लिए चित्र बनाया और तीसरे समूह ने सारांश लिखा। इस गतिविधि का क्या उद्देश्य है?
Aशिक्षार्थियों का ध्यान भंग करना
Bकक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल करना
Cशिक्षार्थियों की विविध योग्यताओं और रुचियों को पोषित करना
Dशिक्षार्थियों को आकलन के लिए तैयार करना
Show answerHide answer
Correct answer: (C) शिक्षार्थियों की विविध योग्यताओं और रुचियों को पोषित करना
Explanation
अलग-अलग समूहों को थीम लिखना, चित्र बनाना और सारांश लिखना जैसे भिन्न कार्य देने से हर बच्चा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार काम करता है। इस गतिविधि का उद्देश्य शिक्षार्थियों की विविध योग्यताओं और रुचियों को पोषित करना है।
How to use these CTET Hindi questions
Every question here was asked in a real CTET paper; the paper and shift are shown on the card, and the number opens the question on its own page. Try each one before tapping Show answer, then attempt the full CTET papers as timed tests to check your speed under exam conditions.