49 संज्ञा / सर्वनाम / विशेषण / क्रिया (Hindi) questions asked in CTET previous year papers, each with the correct answer and explanation. Read them free on UTpaper, or attempt the full papers as timed online tests.
Q1CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023
शिक्षार्थियों के लिए भाषा शिक्षण-अधिगम के लिए कौन-सा कक्षायी संसाधन नहीं है ?
Aकक्षा पुस्तकालय
Bपठन कोना
Cकक्षायी प्रक्रियाएँ
Dशब्द दीवार
Show answerHide answer
Correct answer: (C) कक्षायी प्रक्रियाएँ
Explanation
कक्षा पुस्तकालय, पठन कोना और शब्द दीवार ऐसी चीज़ें हैं जिनका शिक्षार्थी सीधे उपयोग करते हैं, इसलिए ये कक्षायी संसाधन हैं। कक्षायी प्रक्रियाएँ (पढ़ाने-सीखने के तरीके) कोई संसाधन नहीं हैं।
Q2CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023
एक अध्यापक ने अपने विद्यार्थियों को एक चित्र में चार वाद्य यंत्र देखने के लिए कहा, आगे यह कहा कि आपस में चर्चा करो कि विभिन्न संगीत समारोहों में इनका प्रयोग क्यों किया जाता है । उस संज्ञानात्मक कौशल का चयन कीजिए जो इस गतिविधि से मेल खाता है :
Aविश्लेषण करना
Bसृजित करना
Cतर्क देना
Dकल्पना करना
Show answerHide answer
Correct answer: (A) विश्लेषण करना
Explanation
विद्यार्थी चित्र के वाद्य यंत्रों को देखकर यह परखते हैं कि अलग-अलग समारोहों में उनका प्रयोग क्यों होता है; किसी चीज़ को भागों में देखकर कारण और संबंध खोजना विश्लेषण करना कहलाता है।
Q3CTET August 2023 Paper 2 Maths & Science, 20 Aug 2023
बच्चों के अपने समुदाय में दूसरों के साथ अनौपचारिक अन्त:क्रियाएँ, मित्रता और संबंध बनाना भाषा के किस स्वरूप के प्रयोग पर आधारित होते हैं ?
Aअनुकूलन
Bआत्मसात्करण (एसीमिलेशन)
Cभाषा सामाजीकरण
Dसांस्कृतिकरण (एनकल्चरेशन)
Show answerHide answer
Correct answer: (C) भाषा सामाजीकरण
Explanation
समुदाय में दूसरों से अनौपचारिक बातचीत करके बच्चे भाषा के साथ-साथ सामाजिक व्यवहार और संबंध बनाना सीखते हैं; इसे भाषा सामाजीकरण कहते हैं।
छोटे बच्चों के लिए पाठ योजना बनाते समय अध्यापिका ने समग्र भौतिक प्रतिक्रिया (टीपीआर) विधि पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया । पाठ में समग्र भौतिक प्रतिक्रिया (टीपीआर) शामिल करने के लिए अध्यापिका को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए ?
Aगतिविधि न करवा कर प्रश्न पूछे जाएँ और उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ।
Bकक्षा में कुछ शारीरिक गतिविधियाँ करनी चाहिए ।
Cऐसी गतिविधियाँ करवाएँ जो अपनी-अपनी सीट पर बैठे-बैठे हो सकें और जोड़ों या समूह में काम करने के मौके दें ।
Dकक्षा में कुछ श्रवण संबंधी गतिविधियाँ करवायी जाएँ ।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) कक्षा में कुछ शारीरिक गतिविधियाँ करनी चाहिए ।
Explanation
टीपीआर (जेम्स आशर) में बच्चे भाषा के निर्देश सुनकर शरीर से क्रिया करते हैं, जैसे "खड़े हो जाओ", "दरवाज़ा छुओ"; इसलिए कक्षा में शारीरिक गतिविधियाँ करवानी चाहिए।
Dकोर्स में एक पूर्वनिर्धारित या विशेष चरण में किया जाता है ।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) अधिगम में हो रहे विकास और सुधार से संबंधित है ।
Explanation
रचनात्मक मूल्यांकन पढ़ाई के दौरान लगातार होता है और इसका उद्देश्य बच्चे के सीखने में हो रही प्रगति को जानकर उसमें सुधार करना है।
Q6CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
निम्नलिखित में से कौन-सी विधि भाषा अधिगम के लिए ड्रिल और ‘भाषा के औपचारिक गुणधर्म में निपुणता’ को आवश्यक रूप की तरह अनुशंसा करती है?
Aश्रव्य भाषावाद
Bसम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
Cव्याकरण अनुवाद विधि
Dकुल भौतिक प्रतिक्रिया
Show answerHide answer
Correct answer: (A) श्रव्य भाषावाद
Explanation
श्रव्य-भाषिक (ऑडियो-लिंगुअल) विधि व्यवहारवाद पर आधारित है। इसमें बार-बार ड्रिल, अनुकरण और भाषा के औपचारिक ढाँचों (संरचनाओं) में निपुणता पर ज़ोर दिया जाता है।
Q7CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
यहाँ एक ऐसी स्थिति दी जा रही है जहाँ विद्यार्थियों को विषय के प्रति समझ बनाने के लिए विषय के विपरीत वाले दृष्टिकोण से परिचित करवाया जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थियों में किसके विकास का प्रयास किया जा रहा है?
Aसमालोचनात्मक विश्लेषण
Bप्रक्रिया आधारित शिक्षणशास्त्र
Cसमालोचनात्मक साक्षरता
Dसाक्षरता विकास
Show answerHide answer
Correct answer: (C) समालोचनात्मक साक्षरता
Explanation
विद्यार्थियों को किसी विषय के विरोधी दृष्टिकोण से परिचित कराना उन्हें पाठ पर प्रश्न उठाने, उसके पीछे के विचार और पक्ष को परखने के योग्य बनाता है। इसे समालोचनात्मक साक्षरता कहते हैं।
Q8CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
‘परभाषा व्यवहार’ (ट्रान्सलैंग्युजिंग) क्या है?
Aभाषाओं के शिक्षण अधिगम के दौरान एक भाषा से दूसरी भाषा में व्यवहार करने से संबंधित है।
Bभाषाएँ किस तरह से एक समय अवधि के दौरान अपना रूप बदलती हैं।
Cएक कक्षा में एक से अधिक भाषाओं को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने की शिक्षण शास्त्रीय प्रक्रिया है।
Dविद्यालय में कितनी भाषाएँ पढ़ानी चाहिए इस मुद्दे पर ‘शिक्षा नीति में भाषा’ है।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) एक कक्षा में एक से अधिक भाषाओं को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने की शिक्षण शास्त्रीय प्रक्रिया है।
Explanation
परभाषा व्यवहार (ट्रान्सलैंग्युजिंग) वह शिक्षण प्रक्रिया है जिसमें कक्षा में बच्चों की सभी भाषाओं को सीखने के संसाधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Q9CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ भाषा को अच्छी तरह से लिखना सीखने में शामिल है?
Aमानस मंथन - रूपरेखा तैयार करना - प्रारूपण - मुख्य बिन्दु नोट करना - संपादन - अन्तिम स्वरूप देना
Bमानस मंथन - मुख्य बिन्दु नोट करना - प्रारूप लिखना - रूपरेखा तैयार करना - संपादन - अन्तिम स्वरूप देना
Cमानस मंथन - मुख्य बिन्दु नोट करना - प्रारूप लिखना - संपादन - रूपरेखा तैयार करना - अन्तिम स्वरूप देना
Dमानस मंथन - मुख्य बिन्दु नोट करना - रूपरेखा तैयार करना - प्रारूप लिखना - संपादन - अन्तिम स्वरूप देना
Show answerHide answer
Correct answer: (D) मानस मंथन - मुख्य बिन्दु नोट करना - रूपरेखा तैयार करना - प्रारूप लिखना - संपादन - अन्तिम स्वरूप देना
Explanation
अच्छे लेखन का क्रम है: पहले विचार-मंथन, फिर मुख्य बिन्दु नोट करना, उनसे रूपरेखा बनाना, फिर प्रारूप (ड्राफ्ट) लिखना, उसका संपादन करना और अंत में अन्तिम स्वरूप देना। यह क्रम विकल्प (4) में है।
Q10CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में शिक्षार्थी कक्षा में दिए जा रहे वक्तव्य से मुख्य बिन्दु समझने की कोशिश कर रहे हैं और मुख्य बिन्दु लिख रहे हैं। इस कौशल को क्या कहेंगे?
Aअध्ययन कौशल
Bश्रवण कौशल
Cलेखन कौशल
Dसंज्ञानात्मक कौशल
Show answerHide answer
Correct answer: (A) अध्ययन कौशल
Explanation
वक्तव्य सुनकर मुख्य बिन्दु समझना और उन्हें लिखना (नोट लेना) अध्ययन कौशल का हिस्सा है, क्योंकि इसमें सुनना, समझना और लिखना तीनों मिलकर पढ़ाई में मदद करते हैं।
Q11CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
यह अकादमिक भाषा या विभिन्न प्रकार के विषयों के लिए आवश्यक भाषा में निपुणता से संबंधित है :
Aअंतरभाषा निपुणता
Bबुनियादी अंतरवैयक्तिक सम्प्रेषण कौशल (BICS)
Cसम्प्रेषणात्मक भाषा निपुणता
Dसंज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता (CALP)
Show answerHide answer
Correct answer: (D) संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता (CALP)
Explanation
कमिन्स के अनुसार विभिन्न विषयों को पढ़ने-समझने के लिए जरूरी शैक्षिक भाषा की निपुणता को संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता (CALP) कहते हैं, जबकि BICS रोज़मर्रा की बातचीत की भाषा है।
बुनियादी चरण में आकलन के उपकरण और प्रक्रियाओं की अभिकल्पना इस तरह होनी चाहिए :
Aजिससे जाँचपत्र व परीक्षाएँ शिक्षार्थियों के लिए स्पष्ट व उचित हो सके।
Bजो बच्चे के अधिगम अनुभव का सहज विस्तार बन सकें।
Cशिक्षार्थी की प्रगति का उसके समग्र कक्षा प्रदर्शन के संदर्भ में वर्णन और विश्लेषण किया जाना चाहिए।
Dअध्यापक सभी शिक्षार्थियों की उपलब्धि का आकलन करने के लिए एक ही विधि का प्रयोग कर सकते हैं।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) जो बच्चे के अधिगम अनुभव का सहज विस्तार बन सकें।
Explanation
NCF (बुनियादी चरण) के अनुसार इस चरण में आकलन अलग परीक्षा जैसा न होकर बच्चे के रोज़ के सीखने के अनुभवों का सहज हिस्सा होना चाहिए, जैसे अवलोकन और गतिविधियों के दौरान आकलन।
Aउद्दीपक प्रतिक्रिया संबंध के सिद्धान्त और अनुकरण की प्रक्रिया से संबंधित है।
Bमनुष्य का सहजात उपकरण है जिसके द्वारा वह भाषा में निपुणता प्राप्त करता है।
Cविकास में कोई संबंध नहीं है।
Dउस संस्कृति और समुदायों से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।
Show answerHide answer
Correct answer: (D) उस संस्कृति और समुदायों से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।
Explanation
वाइगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टिकोण के अनुसार बच्चे का संज्ञानात्मक विकास और भाषा उस संस्कृति और समुदाय से गहराई से जुड़े होते हैं जिसमें बच्चा रहता है।
“भाषा अधिगम एक गहन प्रक्रिया है जो जन्म के समय से शुरू होती है और जीवन पर्यन्त चलती है।” क्या आप इस कथन से सहमत या असहमत हैं?
Aमैं इस कथन से सहमत हूँ।
Bमैं इस कथन से असहमत हूँ।
Cमैं इस कथन से आंशिक रूप से सहमत हूँ।
Dमैं इस कथन से आंशिक रूप से असहमत हूँ।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) मैं इस कथन से असहमत हूँ।
Explanation
Note: the official key gives (2), "असहमत"; कथन का "जीवन पर्यन्त चलती है" वाला भाग सही लगता है, पर आधिकारिक कुंजी के अनुसार असहमति इसलिए है कि भाषा अधिगम जन्म से नहीं बल्कि जन्म से पहले ही (गर्भ में ध्वनियाँ सुनने से) शुरू हो जाता है। इसलिए "जन्म के समय से शुरू होती है" कहना पूरी तरह सही नहीं है।
विद्यार्थी अध्यापक द्वारा दिये गए आदर्श वाक्यों को दोहराकर भाषा के प्रतिमान (पैटर्न) सीखते हैं। वे वाक्यों को कंठस्थ कर लेते हैं और सही तरीके से ड्रिल करने पर अपने अध्यापक द्वारा सकारात्मक पुनर्बलन प्राप्त करते हैं। अध्यापक द्वारा क्या किया जा रहा है?
Aश्रव्य भाषिक विधि
Bसम्प्रेषणात्मक उपागम
Cकुल भौतिक प्रतिक्रिया
Dसंरचनात्मक उपागम
Show answerHide answer
Correct answer: (A) श्रव्य भाषिक विधि
Explanation
आदर्श वाक्यों को दोहराना, कंठस्थ करना, ड्रिल करना और सही उत्तर पर पुनर्बलन देना श्रव्य भाषिक विधि (ऑडियो-लिंगुअल मेथड) की पहचान है, जो व्यवहारवाद पर आधारित है।
Q16CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
शीर्ष अधो मुखी प्रक्रिया (टॉप डाउन) के बारे में क्या सही नहीं है?
Aसुनने वाले अपने पूर्व ज्ञान पर निर्भर होते हैं
Bसुनने वाले जो सुनना चाहते हैं उसके बारे में अनुमान लगाते हैं
Cसुनने वाले संसार के बारे में प्राप्त ज्ञान का प्रयोग करते हैं
Dसुनने वाले को प्रत्येक शब्द का अर्थ सुनने की आवश्यकता है
Show answerHide answer
Correct answer: (D) सुनने वाले को प्रत्येक शब्द का अर्थ सुनने की आवश्यकता है
Explanation
टॉप-डाउन प्रक्रिया में श्रोता अपने पूर्व ज्ञान और संदर्भ से अर्थ का अनुमान लगाता है, उसे हर एक शब्द का अर्थ समझने की ज़रूरत नहीं होती। इसलिए (4) सही नहीं है।
Q17CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
विद्यार्थियों के अधिगम और समझ में स्पष्टता लाने के लिए समूची शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान किया जाने वाला आकलन क्या है?
Aअधिगम के लिए आकलन
Bअधिगम का आकलन
Cअधिगम में आकलन
Dअधिगम के रूप में आकलन
Show answerHide answer
Correct answer: (A) अधिगम के लिए आकलन
Explanation
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान लगातार किया जाने वाला आकलन, जिससे सीखने में सुधार और स्पष्टता आए, 'अधिगम के लिए आकलन' (रचनात्मक आकलन) कहलाता है।
Q18CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
भाषा अधिगम में गलतियों के बारे में क्या सही नहीं है?
Aगलतियाँ भाषा अधिगम प्रक्रिया में अवरोध पैदा करती है
Bगलतियाँ हमेशा बुरी नहीं होती हैं और अधिगम में मदद करती हैं
Cगलतियाँ भाषा अधिगम प्रक्रिया का महत्वपूर्ण पहलू हैं
Dगलतियाँ द्वितीय भाषा अर्जन की प्रक्रिया को समझने में मदद करती हैं
Show answerHide answer
Correct answer: (A) गलतियाँ भाषा अधिगम प्रक्रिया में अवरोध पैदा करती है
Explanation
भाषा सीखने में गलतियाँ स्वाभाविक हैं; वे सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं और बताती हैं कि बच्चा कैसे सीख रहा है। इसलिए यह कहना कि गलतियाँ अवरोध पैदा करती हैं, सही नहीं है।
Q19CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
“शिक्षार्थियों को समृद्ध भाषायी परिवेश मिलना चाहिए और गलतियाँ इस बात का साक्ष्य हैं कि अधिगम हो रहा है।” यह किसके द्वारा अनुशंसित है?
Aव्यवहारवादी
Bसंज्ञानात्मकवादी
Cमानवतावादी
Dमनोविश्लेषणवादी
Show answerHide answer
Correct answer: (B) संज्ञानात्मकवादी
Explanation
संज्ञानात्मकवादी (जैसे चॉम्स्की, पियाजे) मानते हैं कि बच्चा समृद्ध भाषायी परिवेश से स्वयं नियम बनाता है और उसकी गलतियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि वह सीख रहा है।
Q20CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
सरकारी विद्यालय की अध्यापिका रीता सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए दृश्य उपकरण और भाषा खेल खिलाती है। रीता शिक्षण के किस सिद्धान्त का अनुपालन कर रही है?
Aस्वाभाविक प्रक्रिया का सिद्धान्त
Bअभ्यास और आदत निर्माण का सिद्धान्त
Cअभिप्रेरणा और रुचि का सिद्धान्त
Dजीवन से सम्बद्धता का सिद्धान्त
Show answerHide answer
Correct answer: (C) अभिप्रेरणा और रुचि का सिद्धान्त
Explanation
दृश्य उपकरण और भाषा खेल बच्चों में सीखने की रुचि जगाते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं, इसलिए रीता अभिप्रेरणा और रुचि के सिद्धांत का पालन कर रही है।
Q21CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
लेखन के विभिन्न चरणों से गुजरकर लेखन अधिगम क्या कहलाता है?
Aलेखन का प्रक्रिया उपागम
Bलेखन का उत्पाद उपागम
Cविश्लेषणात्मक लेखन
Dरचनात्मक लेखन
Show answerHide answer
Correct answer: (A) लेखन का प्रक्रिया उपागम
Explanation
जब लेखन योजना, प्रारूप, संशोधन और संपादन जैसे चरणों से होकर सीखा जाता है तो इसे लेखन का प्रक्रिया उपागम कहते हैं; इसमें अंतिम उत्पाद से अधिक लिखने की प्रक्रिया पर ध्यान रहता है।
Q22CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
शिक्षार्थी के सम्प्रेषण कौशलों का आकलन करने के लिए सर्वाधिक रूप से उपयुक्त आकलन गतिविधि कौन-सी होगी?
Aचित्र पुस्तक से किसी दृश्य का वर्णन करना
Bरोल प्ले में किसी भूमिका का निर्वाह करना
Cकिसी श्रव्य सामग्री का श्रवण और मौखिक रूप से इस पर प्रतिक्रिया देना
Dकिसी दी गई स्थिति में वक्तव्य लेखन
Show answerHide answer
Correct answer: (B) रोल प्ले में किसी भूमिका का निर्वाह करना
Explanation
रोल प्ले में शिक्षार्थी को किसी भूमिका में दूसरों से वास्तविक जैसी बातचीत करनी होती है, इसलिए इससे सम्प्रेषण (बोलना, सुनना, प्रतिक्रिया देना) कौशलों का सबसे अच्छा आकलन होता है।
Q23CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
कुछ विद्यार्थी भाषा के अनूठे उच्चारण संबंधी नियम के कारण बोलने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। इस समस्या को दूर करने का क्या समाधान हो सकता है?
Aबच्चों को कक्षा में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना
Bकाउन्सलर की मदद से विशेष वाक् थेरेपी करवाना
Cऐसी खेल आधारित गतिविधियों का क्रियान्वयन करना, जिनसे कक्षा में मौखिक अन्तःक्रिया को अवसर मिले
Dविद्यार्थियों की गलती को तुरंत ठीक करना
Show answerHide answer
Correct answer: (C) ऐसी खेल आधारित गतिविधियों का क्रियान्वयन करना, जिनसे कक्षा में मौखिक अन्तःक्रिया को अवसर मिले
Explanation
खेल आधारित गतिविधियाँ तनाव-मुक्त माहौल में बोलने के अधिक अवसर देती हैं, जिससे बच्चों का बोलने में आत्मविश्वास बढ़ता है; तुरंत गलती सुधारने से आत्मविश्वास और घटता है।
Q24CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
पठन में ‘अर्थगत् संकेत (सीमेंटिक क्यू)’ इस तरह के अवबोधक हैं जो
Aशब्दों को डिकोड करने में सहायता करते हैं
Bशब्दों का सही उच्चारण करने में सहायता करते हैं
Cअर्थ-ग्रहण की प्रक्रिया में मदद करते हैं
Dव्याकरणिक नियमों की पहचान करने में मदद करते हैं
Show answerHide answer
Correct answer: (C) अर्थ-ग्रहण की प्रक्रिया में मदद करते हैं
Explanation
अर्थगत संकेत (सीमेंटिक क्यू) पाठक को संदर्भ और अर्थ के आधार पर शब्द या वाक्य समझने में सहायता करते हैं, अर्थात वे अर्थ-ग्रहण की प्रक्रिया को सहारा देते हैं।
Q25CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
कृपा और कर्ण जुड़वाँ है और मणिपुरी की विशेष बोली बोलते हैं। हालाँकि उनके बोलने में विभिन्नता है। बोली बोलने के उनके व्यक्तिगत विशेष तरीके को किस रूप में जाना जाएगा?
Aमणिपुरी
Bव्यक्ति भाषा (आइडियोलैक्ट)
Cबोली
Dवाक् क्रिया
Show answerHide answer
Correct answer: (B) व्यक्ति भाषा (आइडियोलैक्ट)
Explanation
किसी एक व्यक्ति के बोलने का निजी और विशिष्ट ढंग "व्यक्ति भाषा" (आइडियोलैक्ट) कहलाता है। इसलिए एक ही बोली बोलने वाले जुड़वाँ भाइयों के बोलने में भी अंतर दिखता है।
Q26CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
अदिति भूतकाल के नियम जानती है। परन्तु संदर्भ के अनुसार उनका प्रयोग नहीं कर पाती है। उसके पास किस प्रकार का ज्ञान है?
Aज्ञान का अनुप्रयोग
Bभाषा अर्जन उपकरण
Cप्रक्रियात्मक ज्ञान
Dघोषणात्मक ज्ञान
Show answerHide answer
Correct answer: (D) घोषणात्मक ज्ञान
Explanation
नियमों को "जानना" (क्या है का ज्ञान) घोषणात्मक ज्ञान है, जबकि उन्हें संदर्भ के अनुसार प्रयोग कर पाना प्रक्रियात्मक ज्ञान है। अदिति केवल नियम जानती है, इसलिए उसके पास घोषणात्मक ज्ञान है।
Q27CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
भाषा की कक्षा में परियोजना कार्य की अभिकल्पना करने और उसे क्रियान्वित करने में क्या-क्या चरण संलग्न हैं?
Aअध्यापक और शिक्षार्थी मिलकर अपनी इच्छानुसार अपने तरीके से परियोजना कार्य की अभिकल्पना और क्रियान्वयन कर सकते है।
Bसमूह बनाना, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन, टॉपिक की पहचान और रिपोर्ट लेखन।
Cसमूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और रिपोर्ट फाइनल करना।
Dसमूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, प्रारूप लेखन, आँकड़ों की व्याख्या और रिपोर्ट फाइनल करना।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रहीकरण, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और रिपोर्ट फाइनल करना।
Explanation
परियोजना कार्य का तार्किक क्रम है - समूह बनाना, टॉपिक की पहचान, योजना बनाना, आँकड़ों का संग्रह, आँकड़ों की व्याख्या, प्रारूप लेखन और अंत में रिपोर्ट फाइनल करना। विकल्प (3) में यही क्रम है; विकल्प (4) में व्याख्या से पहले प्रारूप लेखन है और (2) में टॉपिक की पहचान अंत में है।
निम्नलिखित में से किसके द्वारा समावेशी कक्षा सृजित करने में मदद नहीं मिलेगी?
Aबहुभाषिक उपागम का अनुपालन करना
Bकक्षा में कुछ विद्यार्थियों को कक्षा प्रमुख (मॉनीटर) बना देना
Cसहपाठी समूह अन्तः क्रिया और पृष्ठ पोषण व्यवस्था
Dसमूहों में कार्य करने के लिए देना
Show answerHide answer
Correct answer: (B) कक्षा में कुछ विद्यार्थियों को कक्षा प्रमुख (मॉनीटर) बना देना
Explanation
कुछ ही विद्यार्थियों को मॉनीटर बनाने से कक्षा में ऊँच-नीच का भाव पैदा होता है और सबकी समान भागीदारी नहीं होती। बहुभाषिकता, सहपाठी अंतःक्रिया और समूह कार्य समावेशन बढ़ाते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का मुख्य क्षेत्र (डोमेन) नहीं है?
Aभावात्मक
Bमनोगत्यात्मक
Cसंज्ञानात्मक
Dसामाजिक सांस्कृतिक
Show answerHide answer
Correct answer: (D) सामाजिक सांस्कृतिक
Explanation
ब्लूम आदि के अनुसार अधिगम के तीन मुख्य क्षेत्र हैं - संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक (मनोशारीरिक)। ‘सामाजिक सांस्कृतिक’ इनमें शामिल नहीं है।
Q31CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
चुनौती बाधित कुछ बच्चों ने एक नए विद्यालय में प्रवेश लिया । अध्यापकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । कौन-सी प्रतिक्रिया समावेशी शिक्षा की अवधारणा को प्रतिबिम्बित करती है ?
A“ओफ्फो ! मैं ऐसे बच्चों को कैसे पढ़ा सकती हूँ जो सुन ही नहीं सकते ?”
B“अरे वाह ! इस तरह से बच्चों को एक-दूसरे की मदद करने व सहयोग करने के अच्छे अवसर मिलेंगे ।”
C“ओफ्फो ! ये बच्चे कक्षा के दूसरे बच्चों के साथ कैसे घुल-मिल पाएँगे ?”
D“अरे ! इन बच्चों के लिए तो एक पृथक अनुभाग होना चाहिए ।”
Show answerHide answer
Correct answer: (B) “अरे वाह ! इस तरह से बच्चों को एक-दूसरे की मदद करने व सहयोग करने के अच्छे अवसर मिलेंगे ।”
Explanation
समावेशी शिक्षा सभी बच्चों को एक साथ पढ़ाने और विविधता को अवसर मानने पर बल देती है; दूसरी प्रतिक्रिया में बच्चों के आपसी सहयोग को सकारात्मक रूप में देखा गया है।
Q32CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य वायगोत्सकी और पियाज़े के सिद्धान्त के मध्य महत्त्वपूर्ण अन्तर पर प्रकाश डालता है ?
Aभाषा और विचार के मध्य संबंध
Bअर्थ-निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों की रचनात्मक/वस्तुपरक भूमिका
Cयह समझ कि बच्चे सक्रिय/निष्क्रिय रूप से शुरुआत करते हैं
Dयह समझना कि अधिगम एक सरल/जटिल प्रक्रिया है
Show answerHide answer
Correct answer: (A) भाषा और विचार के मध्य संबंध
Explanation
पियाज़े के अनुसार विचार पहले विकसित होता है और भाषा उसे व्यक्त करती है, जबकि वायगोत्सकी भाषा को विचार के विकास का मुख्य साधन मानते हैं; भाषा और विचार का संबंध ही दोनों के बीच प्रमुख अंतर है।
Q33CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
एक भाषा अध्यापिका अपनी कक्षा में समस्या-समाधान विधि को प्रभावशाली तरीके से संचालित करना चाहती है । उसे क्या करना चाहिए ?
Aविद्यार्थियों को अपने अभिभावकों से परामर्श लेने के लिए कहना चाहिए
Bविद्यार्थियों की गतिविधियों का दूर से ही अवलोकन करना चाहिए
Cअपसारी चिंतन (डाइवरजेंट) को प्रोत्साहित करना चाहिए
Dप्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए
Show answerHide answer
Correct answer: (C) अपसारी चिंतन (डाइवरजेंट) को प्रोत्साहित करना चाहिए
Explanation
समस्या-समाधान विधि में शिक्षक को विद्यार्थियों को एक से अधिक संभावित हल सोचने, यानी अपसारी चिंतन, के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
Q34CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
एक श्रोता एक श्रव्य सामग्री सुनते समय मुख्य विचार सुनता है, अनुमान लगाता है, निष्कर्ष निकालता है और सारांशीकरण करता है । इन युक्तियों को क्या कहा जाएगा ?
मुख्य विचार पकड़ना, अनुमान लगाना, निष्कर्ष निकालना और सारांश बनाना पूर्व ज्ञान और संदर्भ के सहारे पूरे अर्थ से भागों की ओर जाने वाली शीर्ष-अधोगामी (टॉप-डाउन) प्रक्रियाएँ हैं।
Q35CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
वह भाषा जो कक्षा में विविध प्रकार के विषय क्षेत्रों में प्रयुक्त की जाती है, अध्यापक उसे विद्यार्थियों को प्रस्तुत करते हैं और उसमें अन्तःक्रिया करते हैं। इस भाषा कौशल को क्या कहेंगे?
विषयों की पढ़ाई में प्रयुक्त औपचारिक, अमूर्त भाषा कमिन्स के अनुसार संज्ञानात्मक अकादमिक भाषायी निपुणता (CALP) कहलाती है; रोज़मर्रा की बातचीत वाली भाषा BICS है।
Q36CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
निम्नलिखित कथन में निहित व्याकरणिक ज्ञान के प्रकार से क्या तात्पर्य है?
‘नियमों के बारे में ज्ञान, उनका वर्णन करना और सीमित अभ्यास में उनका प्रयोग करना।’
Aप्रक्रियात्मक ज्ञान
Bघोषणात्मक ज्ञान
Cदक्षता
Dअधिसंज्ञानात्मक ज्ञान
Show answerHide answer
Correct answer: (B) घोषणात्मक ज्ञान
Explanation
नियमों को जानना और उनका वर्णन कर पाना ‘घोषणात्मक ज्ञान’ (जानना कि क्या है) है; नियमों का सहज प्रयोग प्रक्रियात्मक ज्ञान होता है।
Q37CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम के लिए आकलन है? (रेखांकित शब्द: अधिगम के लिए)
Aएक अवस्था विशेष में शिक्षार्थियों की उपलब्धि को निदानात्मक रूप से राज्य के द्वारा किया जाने वाला आकलन।
Bप्रत्येक टर्म के अन्त में विद्यार्थियों की प्रगति का पर्यवेक्षण करने के लिए अभिकल्पित आकलन।
Cवह आकलन जिसकी अभिकल्पना शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति का पर्यवेक्षण करने और उनमें सुधार लाने के लिए की जाती है।
Dवह आकलन जिसकी अभिकल्पना वर्ष के अन्त में विद्यार्थियों की प्रगति जानने और उन्हें अगली कक्षा में भेजने के लिए की जाती है।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) वह आकलन जिसकी अभिकल्पना शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति का पर्यवेक्षण करने और उनमें सुधार लाने के लिए की जाती है।
Explanation
अधिगम के लिए आकलन (रचनात्मक आकलन) पढ़ाई के दौरान लगातार होता है ताकि प्रगति देखकर सुधार किया जा सके; सत्र या वर्ष के अंत का आकलन ‘अधिगम का आकलन’ है।
Q38CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
निम्नलिखित कार्य में क्या शामिल है?
शिक्षार्थियों को एक होटल की भोजन तालिका (मैन्यु कार्ड) दिया जाता है। उन्हें ₹1800 की राशि के अन्तर्गत चार लोगों के लिए भोजन के लिए कहना है। एक शाकाहारी है, दूसरे को मशरूम से एलर्जी है। उन्होंने इसमें से ₹70 वापसी यात्रा के लिए भी रखने है। शिक्षार्थी भोजन संबंधी अपनी प्राथमिकताएँ और वापसी यात्रा हेतु रखी जाने वाली राशि के बारे में बात कर रहे हैं।
Aसंज्ञानात्मक युक्तियाँ
Bप्रस्तुति - अभ्यास - उत्पाद (भाषा)
Cउच्च स्तरीय चिंतन कौशल
Dअध्ययन संलग्नता - विमर्श - प्रयोग (भाषा)
Show answerHide answer
Correct answer: (D) अध्ययन संलग्नता - विमर्श - प्रयोग (भाषा)
Explanation
यह वास्तविक जीवन जैसा कार्य है जिसमें शिक्षार्थी पहले विषय से जुड़ते हैं, फिर आपस में विमर्श करते हैं और वास्तविक उद्देश्य के लिए भाषा का प्रयोग करते हैं; यही ‘संलग्नता - विमर्श - प्रयोग’ (ESA) का क्रम है, न कि नियंत्रित PPP अभ्यास।
Q39CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा भाषा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को स्थानांतरित होती है।
Aसांस्कृतिक प्रसारण
Bउत्पादकता
Cयादृच्छिकता
Dविस्थापन
Show answerHide answer
Correct answer: (A) सांस्कृतिक प्रसारण
Explanation
भाषा जन्म से अपने-आप नहीं आती, बल्कि समाज और संस्कृति के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को सिखाई जाती है। भाषा के इस गुण को सांस्कृतिक प्रसारण कहते हैं।
Q40CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
पठन और लेखन कौशलों पर नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A : पठन की समझ और योग्यता लेखन की योग्यता को प्रभावित करती है।
B : पठन और लेखन दोनों पृथक् प्रक्रियाएँ हैं और एक-दूसरे से स्वतंत्र होकर विकसित होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
AA और B दोनों सही हैं
BA सही है लेकिन B गलत है
CA और B दोनों गलत हैं
DA गलत है लेकिन B सही है
Show answerHide answer
Correct answer: (B) A सही है लेकिन B गलत है
Explanation
पढ़ने से शब्द-भंडार और वाक्य-रचना की समझ बढ़ती है, जिससे लेखन बेहतर होता है; इसलिए A सही है। पठन और लेखन एक-दूसरे से जुड़े और एक-दूसरे को मज़बूत करने वाले कौशल हैं, स्वतंत्र नहीं; इसलिए B गलत है।
Q41CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
“बालक भाषा अर्जन की सहजात क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” भाषा अर्जन के इस विचार बिन्दु को किसके द्वारा समर्थन दिया गया है?
Aप्राकृतवादी (नेटीविस्ट)
Bसंज्ञानात्मक वादी
Cसामाजिक अन्तःक्रियावादी
Dव्यवहारवादी
Show answerHide answer
Correct answer: (A) प्राकृतवादी (नेटीविस्ट)
Explanation
बच्चे भाषा सीखने की जन्मजात (सहजात) क्षमता के साथ पैदा होते हैं, यह विचार नोम चॉम्स्की जैसे प्राकृतवादी (नेटीविस्ट) विद्वानों का है, जिन्होंने भाषा अर्जन उपकरण (LAD) की बात कही।
Q42CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
प्रक्रिया लेखन उपागम में लेखन प्रक्रिया का वह तत्त्व क्या कहलाएगा जिसके अंतर्गत लेखक औपचारिक रूप से अपने कार्य को बृहत्तर स्तर पर पाठकों के साथ साझा करते हैं?
Aप्रारूप तैयार करना
Bप्रकाशन
Cसंपादन
Dपुनरावृत्ति
Show answerHide answer
Correct answer: (B) प्रकाशन
Explanation
प्रक्रिया लेखन के चरण हैं: पूर्व-लेखन, प्रारूप, पुनरावृत्ति, संपादन और प्रकाशन। अंतिम चरण 'प्रकाशन' में लेखक अपनी रचना औपचारिक रूप से बड़े पाठक वर्ग के साथ साझा करता है।
भाषा विकास के बारे में किस कथन को पियाज़े का समर्थन मिला है ?
Aभाषा का विकास संज्ञानात्मक विकास का कारण है न कि परिणाम ।
Bकुछ भाषायी अवधारणाओं को तभी सिखाना चाहिए, जब बच्चे संज्ञानात्मक परिपक्वता की उपयुक्त अवस्था में पहुँच जाए ।
Cबच्चों को भाषा सीखने के लिए व्याकरणिक नियमों को कंठस्थ करने की ज़रूरत है ।
Dभाषा विकास आदत निर्माण के समान ही है ।
Show answerHide answer
Correct answer: (B) कुछ भाषायी अवधारणाओं को तभी सिखाना चाहिए, जब बच्चे संज्ञानात्मक परिपक्वता की उपयुक्त अवस्था में पहुँच जाए ।
Explanation
पियाज़े के अनुसार संज्ञानात्मक विकास भाषा विकास से पहले होता है, इसलिए कुछ भाषायी अवधारणाएँ तभी सिखानी चाहिए जब बच्चा उपयुक्त संज्ञानात्मक अवस्था में पहुँच जाए।
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : द्वितीय भाषा के शिक्षार्थी संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता की तुलना में बुनियादी अंत:वैयक्तिक सम्प्रेषणात्मक कौशल विकसित करने में अधिक समय लेते हैं ।
कारण (R) : संवादात्मक निपुणता अकादमिक निपुणता की तुलना में अधिक संदर्भ-आधारित है ।
A(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
B(R) सही है, लेकिन (A) ग़लत है ।
C(A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
D(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
Show answerHide answer
Correct answer: (C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
Explanation
Note: the official key gives (3); कमिंस के अनुसार बुनियादी अंतःवैयक्तिक सम्प्रेषण कौशल (BICS) 1-2 वर्ष में और संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता (CALP) 5-7 वर्ष में विकसित होती है, इसलिए छपा हुआ अभिकथन (A) उलटा लगता है; और बातचीत की भाषा सचमुच अधिक संदर्भ-आधारित होती है, इसलिए (R) भी सही लगता है। आधिकारिक कुंजी के अनुसार (A) सही और (R) ग़लत है।
Aबच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं ।
Bपाठ्य-सामग्री के अर्थ को समझने के लिए सभी शब्दों को समझने की आवश्यकता है ।
Cसंवेदी-गत्यात्मक कौशलों में परिपक्वता को पठन कौशलों में अंतरण के रूप में पूर्वानुमानित किया जाता है ।
Dपठन केवल डिकोड करने की योग्यता भर है ।
Show answerHide answer
Correct answer: (A) बच्चे पठन की क्रिया में संलग्न होकर पठन सीखते हैं ।
Explanation
पढ़ना पढ़ने से ही सीखा जाता है - जब बच्चे अर्थपूर्ण सामग्री पढ़ने की क्रिया में लगते हैं तो उनका पठन कौशल विकसित होता है। पठन केवल डिकोड करना नहीं है और अर्थ समझने के लिए हर शब्द जानना ज़रूरी नहीं।
अभिकथन (A) : उपचारात्मक शिक्षण, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है।
कारण (R) : उपचारात्मक शिक्षण का तात्पर्य है पुनः शिक्षण करना। यह आवश्यक नहीं कि यह शिक्षण इस दृष्टि से किया जाए कि पिछले शिक्षण द्वारा सही तरीके से नहीं सीखा गया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें :
A(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
B(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
C(A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
D(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Show answerHide answer
Correct answer: (D) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Explanation
उपचारात्मक शिक्षण शिक्षण-अधिगम का अभिन्न अंग है, क्योंकि जो बातें ठीक से नहीं सीखी गईं उन्हें दोबारा (जरूरी नहीं कि उसी तरीके से) पढ़ाया जाता है। इसलिए (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
आपके संज्ञान में यह बात आयी कि आपके विद्यार्थियों को लक्ष्य भाषा के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए जाने चाहिए और उन्हें अनुकरण करने व प्रतिक्रिया देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि कौन-सी है?
Aप्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि
Bसम्प्रेषणात्मक भाषा-शिक्षण
Cश्रव्य-भाषिक विधि
Dव्याकरण-अनुवाद विधि
Show answerHide answer
Correct answer: (C) श्रव्य-भाषिक विधि
Explanation
श्रव्य-भाषिक (ऑडियो-लिंगुअल) विधि में विद्यार्थियों को लक्ष्य भाषा के नमूने सुनाए जाते हैं और उनसे अनुकरण, दोहराव व अभ्यास करवाया जाता है। यह व्यवहारवाद पर आधारित है।
आप अपनी कक्षा में भाषा-समृद्ध परिवेश सृजित करना चाहते हैं। इसके लिए आप क्या करेंगे?
Aशिक्षार्थियों को कक्षा में सम्प्रेषण के समय केवल अंग्रेजी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
Bअपनी कक्षा में भाषा प्रयोगशाला की स्थापना करनी चाहिए
Cअभिभावकों को भाषा-खेल व गतिविधियाँ खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
Dऐसे अवसर सृजित करने चाहिए जहाँ भाषा दिखाई दे, संज्ञान में आए और शिक्षार्थियों द्वारा प्रयोग की जाए
Show answerHide answer
Correct answer: (D) ऐसे अवसर सृजित करने चाहिए जहाँ भाषा दिखाई दे, संज्ञान में आए और शिक्षार्थियों द्वारा प्रयोग की जाए
Explanation
भाषा-समृद्ध परिवेश वह है जहाँ बच्चे भाषा को चारों ओर देखें, उस पर ध्यान दें और स्वयं उसका प्रयोग करें। इसलिए ऐसे अवसर सृजित करना सबसे सही उपाय है।
How to use these CTET Hindi questions
Every question here was asked in a real CTET paper; the paper and shift are shown on the card, and the number opens the question on its own page. Try each one before tapping Show answer, then attempt the full CTET papers as timed tests to check your speed under exam conditions.