CTET · Pedagogy

Assessment & Evaluation Previous Year Questions

30 Assessment & Evaluation (Pedagogy) questions asked in CTET previous year papers, each with the correct answer and explanation. Read them free on UTpaper, or attempt the full papers as timed online tests.

  • 30 questions
  • Official answer key
  • Free

Other Pedagogy topics

Q1CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023
What is the main goal of ‘assessment for learning’ ?‘अधिगम के लिए आकलन’ का मुख्य लक्ष्य क्या है ?
  1. ATo identify students who can be categorised as ‘slow learners’उन विद्यार्थियों की पहचान करना जिन्हें ‘धीमे सीखने वालों’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है
  2. BTo evaluate student performance and assign gradesविद्यार्थी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और ग्रेड देना
  3. CTo provide feedback to students that can be used to improve their learningविद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है
  4. DTo compare student performance to a standard or benchmarkविद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना एक मानक या तय पैमाने से करना
Show answerHide answer

Correct answer: (C) To provide feedback to students that can be used to improve their learningविद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है

Explanation

Assessment for learning is formative: its main purpose is to give learners feedback they can use to improve, not to grade, rank or label them.अधिगम के लिए आकलन रचनात्मक (फॉर्मेटिव) होता है: इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षार्थियों को ऐसी प्रतिपुष्टि देना है जिससे वे सुधार कर सकें, न कि ग्रेड देना, क्रम बनाना या उन्हें लेबल करना ।

Q2CTET August 2023 Paper 1, 20 Aug 2023
Which of the following is an example of an internal attribution for failure ?निम्नलिखित में से कौन-सा विफलता के लिए आंतरिक आरोपण का एक उदाहरण है ?
  1. AI received a low grade because the teacher is a tough grader.मुझे निम्न ग्रेड प्राप्त हुआ क्योंकि शिक्षक कठोर तरीके से आँकते हैं ।
  2. BI failed the test because I didn’t study enough.मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की ।
  3. CI didn’t get good marks because the teacher was biased.शिक्षक के पक्षपाती होने के कारण मुझे अच्छे अंक नहीं मिले ।
  4. DI failed the test because my friends were distracting me.मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मेरे दोस्त मेरा ध्यान भटका रहे थे ।
Show answerHide answer

Correct answer: (B) I failed the test because I didn’t study enough.मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की ।

Explanation

An internal attribution places the cause of failure within oneself; 'I didn't study enough' blames one's own effort, while the others blame the teacher or friends (external causes).आंतरिक आरोपण में विफलता का कारण स्वयं में माना जाता है; ‘मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की’ अपने प्रयास को दोष देता है, जबकि अन्य कथन शिक्षक या दोस्तों (बाह्य कारणों) को दोष देते हैं ।

Q3CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
In a progressive classroom assessment is :एक प्रगतिशील कक्षा में आकलन _______
  1. ADynamicगतिशील होता है।
  2. BObjectiveवस्तुनिष्ठ होता है।
  3. CSummativeयोगात्मक होता है।
  4. DNormativeमानक संदर्भित होता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) Dynamicगतिशील होता है।

Explanation

Progressive education treats assessment as an ongoing, flexible process woven into learning (assessment for learning), so it is dynamic rather than a fixed summative or norm-referenced exercise.प्रगतिशील शिक्षा आकलन को सीखने में गुँथी हुई एक सतत और लचीली प्रक्रिया मानती है (सीखने के लिए आकलन), इसलिए यह गतिशील होता है, न कि निश्चित योगात्मक या मानक-संदर्भित प्रक्रिया।

Q4CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
Work in progress Portfolios are an effective tool for formative assessment because : (a) They involve students in the process of assessment. (b) They offer insights about the progress of individual students. (c) They focus mainly in the presentation of the final product. (d) They offer tangible evidence of student learning.रचनात्मक मूल्यांकन के लिए कार्य की प्रगति को दर्शाते पोर्टफोलियो एक प्रभावी प्रणाली है क्योंकि - (a) वे मूल्यांकन की प्रक्रिया में छात्रों को शामिल करते हैं। (b) वे व्यक्तिगत छात्रों की प्रगति के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। (c) वे मुख्य रूप से अंतिम उत्पाद की प्रस्तुति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। (d) वे छात्र अधिगम के ठोस सबूत पेश करते हैं।
  1. A(b), (c)(b), (c)
  2. B(a), (d)(a), (d)
  3. C(a), (b), (c)(a), (b), (c)
  4. D(a), (b), (d)(a), (b), (d)
Show answerHide answer

Correct answer: (D) (a), (b), (d)(a), (b), (d)

Explanation

A work-in-progress portfolio collects a learner’s work over time: it involves students in reviewing their own work, shows individual progress and gives concrete evidence of learning. Its focus is the process, not just the final product, so (c) is wrong.कार्य-प्रगति वाला पोर्टफोलियो समय के साथ शिक्षार्थी के कार्य का संग्रह है: यह विद्यार्थियों को अपने कार्य की समीक्षा में शामिल करता है, व्यक्तिगत प्रगति दिखाता है और सीखने का ठोस प्रमाण देता है। इसका ध्यान केवल अंतिम उत्पाद पर नहीं, प्रक्रिया पर होता है, इसलिए (c) गलत है।

Q5CTET January 2024 Paper 2 Maths & Science, 21 Jan 2024
Assertion (A) : In an inclusive classroom, adaptations should be made in learning goals, pedagogical strategies as well as assessment. Reason (R) : The philosophy of inclusion advocates elimination of all individual differences through pedagogical approaches and assessment. Choose the correct option :अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में, सीखने के लक्ष्यों, शैक्षणिक रणनीतियों के साथ-साथ आकलन में अनुकूलन किया जाना चाहिए। कारण (R) : समावेशन का दर्शन शैक्षणिक दृष्टिकोण और मूल्यांकन के माध्यम से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को समाप्त करने की वकालत करता है। सही विकल्प चुनें।
  1. ABoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. BBoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. C(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. DBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत है।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) (A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

Explanation

A is true: inclusion adapts goals, teaching and assessment to meet diverse needs. R is false: inclusion accepts and values individual differences; it does not try to eliminate them.(A) सही है: समावेशन विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लक्ष्यों, शिक्षण और आकलन में अनुकूलन करता है। (R) गलत है: समावेशन व्यक्तिगत भिन्नताओं को स्वीकार करता है और उनका महत्व मानता है; वह उन्हें समाप्त करने का प्रयास नहीं करता।

Q6CTET January 2024 Paper 1, 21 Jan 2024
Which of the following statements about inclusive education is not correct ?निम्नलिखित में से कौन सा कथन समावेशी शिक्षा के बारे में सही नहीं है?
  1. AInclusive teaching means “teaching in ways that do not exclude”.समावेशी शिक्षण का अर्थ है “ऐसे तरीकों से शिक्षण जो बहिष्कृत न करें”।
  2. BInclusive teaching means “adopting pedagogies that support needs of all learners”.समावेशी शिक्षण का अर्थ है “उस शिक्षाशास्त्र को अपनाना जो सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं का समर्थन करता है”।
  3. CAn inclusive classroom “accommodates differences in language styles and promotes collaboration”.एक समावेशी कक्षा “भाषा शैली में अंतर को समायोजित करती है और सहयोग को बढ़ावा देती है”।
  4. DAn inclusive classroom centres around “fixed curricula and standard assessment”.“निश्चित पाठ्यचर्या और मानक मूल्यांकन” के आसपास ही एक समावेशी कक्षा का केंद्र होता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (D) An inclusive classroom centres around “fixed curricula and standard assessment”.“निश्चित पाठ्यचर्या और मानक मूल्यांकन” के आसपास ही एक समावेशी कक्षा का केंद्र होता है।

Explanation

Inclusive classrooms use flexible curricula and varied assessment to meet diverse needs. A focus on fixed curricula and standard assessment is the opposite of inclusion.समावेशी कक्षा में विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लचीली पाठ्यचर्या और विविध मूल्यांकन का उपयोग होता है। निश्चित पाठ्यचर्या और मानक मूल्यांकन पर ज़ोर समावेशन के विपरीत है।

Q7CTET January 2024 Paper 1, 21 Jan 2024
Which of the following would not be characterised as formative assessment ?निम्नलिखित में से किसे रचनात्मक मूल्यांकन नहीं माना जाएगा?
  1. AAn assessment given at the beginning of a new concept to determine students’ prior knowledge.छात्रों के पूर्व ज्ञान को निर्धारित करने के लिए एक नई अवधारणा की शुरुआत में दिया गया आकलन।
  2. BAn assessment given during the class to provide ongoing feedback to students and teachers.छात्रों और शिक्षकों को अग्रगामी प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए कक्षा के दौरान दिया गया मूल्यांकन।
  3. CAn assessment task that is helpful in comparing students as per a standard set of criteria.एक मूल्यांकन कार्य जो मानदंड के एक मानक पैमाने के अनुसार छात्रों की तुलना करने में सहायक होता है।
  4. DAn assessment used to identify misconceptions in a student’s learning.एक आकलन एक छात्र के सीखने में गलत धारणाओं की पहचान करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) An assessment task that is helpful in comparing students as per a standard set of criteria.एक मूल्यांकन कार्य जो मानदंड के एक मानक पैमाने के अनुसार छात्रों की तुलना करने में सहायक होता है।

Explanation

Comparing students against a standard set of criteria is a summative, judging use of assessment. Formative assessment is used during learning to diagnose prior knowledge and misconceptions and to give feedback.मानक मानदंडों के आधार पर विद्यार्थियों की तुलना करना आकलन का योगात्मक, निर्णयात्मक उपयोग है। रचनात्मक मूल्यांकन सीखने के दौरान पूर्व ज्ञान और गलत धारणाओं की पहचान करने तथा प्रतिपुष्टि देने के लिए होता है।

Q8CTET July 2024 Paper 2 Maths & Science, 7 Jul 2024
Which of the following is a correctly matched pair ?निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?
  1. ACriterion-referenced assessment : includes mastery of specific topicsमानदंड-संदर्भित मूल्यांकन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है
  2. BNorm-referenced assessment : compares performance to that of peersमानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है
  3. CFormative assessment : determining what the students can do before and after the classरचनात्मक मूल्यांकन : यह निर्धारित करना कि छात्र कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं
  4. DSummative assessment : involves paper-pencil tests as well as detailed accounts of non-written behavioursयोगात्मक मूल्यांकन : इनमें पेपर-पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं
Show answerHide answer

Correct answer: (B) Norm-referenced assessment : compares performance to that of peersमानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है

Explanation

Norm-referenced assessment ranks a learner's performance against that of a peer group (the norm), so this pair is matched correctly.मानक-संदर्भित मूल्यांकन किसी शिक्षार्थी के प्रदर्शन की तुलना साथियों के समूह (मानक) से करता है, इसलिए यह युग्म सही सुमेलित है।

Q9CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024
Which of the following is not a characteristic of a well-formulated critical thinking question?निम्नलिखित में से कौन-सा एक अच्छी तरह से तैयार किए गए आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न की विशेषता नहीं है?
  1. AIt is open-ended and allows for multiple answers.यह खुला प्रश्न है और कई उत्तरों को प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।
  2. BIt is based primarily on factual information.यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।
  3. CIt requires analysis and evaluation of information.इसमें सूचना के विश्लेषण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
  4. DIt promotes higher-level thinking and problem-solving skills.यह उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (B) It is based primarily on factual information.यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।

Explanation

Critical thinking questions are open-ended and demand analysis, evaluation and higher-order thinking. A question based mainly on recall of facts tests memory, not critical thinking.आलोचनात्मक चिंतन वाले प्रश्न खुले होते हैं और विश्लेषण, मूल्यांकन तथा उच्च स्तरीय चिंतन की माँग करते हैं। मुख्यतः तथ्यों को याद करने पर आधारित प्रश्न स्मृति की जाँच करता है, आलोचनात्मक चिंतन की नहीं।

Q10CTET July 2024 Paper 1, 7 Jul 2024
Assertion (A): Classroom pedagogy should be culturally responsive to meet the needs of students from diverse cultural backgrounds. Reason (R): Equity in classroom can be ensured only through standardized curriculum and assessment. Choose the correct option.अभिकथन (A) : विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कक्षा शिक्षण को सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए। कारण (R) : कक्षा में समता केवल मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन के द्वारा सुनिश्चित की जा सकती है। सही विकल्प चुनें।
  1. ABoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. BBoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. C(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. DBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) (A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

Explanation

Culturally responsive pedagogy is needed in diverse classrooms, so (A) is true. (R) is false: equity requires responding to differences, not a one-size-fits-all standardized curriculum and assessment.विविध कक्षाओं में सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षाशास्त्र आवश्यक है, इसलिए (A) सही है। (R) गलत है: समता के लिए भिन्नताओं के प्रति संवेदनशील होना ज़रूरी है, सबके लिए एक जैसा मानकीकृत पाठ्यचर्या और आकलन नहीं।

Q11CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
The nature of assessment should be _____ and assessment tasks should be _____.मूल्यांकन की प्रकृति _____ होनी चाहिए और मूल्यांकन कार्य _____ होना चाहिए।
  1. Adynamic; authenticगतिशील; प्रामाणिक
  2. Bobjective; standardizedवस्तुनिष्ठ; मानकीकृत
  3. Cdynamic; standardizedगतिशील; मानकीकृत
  4. Dobjective; authenticवस्तुनिष्ठ; प्रामाणिक
Show answerHide answer

Correct answer: (A) dynamic; authenticगतिशील; प्रामाणिक

Explanation

Assessment should be dynamic (ongoing, adaptive, part of the learning process) and tasks should be authentic, i.e. close to real-life situations, rather than rigid, standardised tests.मूल्यांकन गतिशील (निरंतर, अनुकूलनशील और सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा) होना चाहिए और कार्य प्रामाणिक, यानी वास्तविक जीवन की स्थितियों के करीब, होने चाहिए, न कि कठोर मानकीकृत परीक्षण।

Q12CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
Read the following statements : Assertion (A) : It is advisable not to rely on standardized tests while conducting assessment for learning. Reason (R) : In criteria-referenced testing, scores are compared to a set performance standard. Choose the correct option.निम्नलिखित कथनों को पढ़िए : अभिकथन (A) : ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि अधिगम के लिए आकलन करते समय मानकीकृत परीक्षणों पर निर्भर नहीं करना चाहिए। कारण (R) : निकष-संदर्भित परीक्षण में प्राप्त अंकों की तुलना एक निर्धारित प्रदर्शन मानक से की जाती है। सही विकल्प का चयन कीजिए।
  1. ABoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. BBoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. C(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. DBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
Show answerHide answer

Correct answer: (B) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

Explanation

Assessment for learning is formative and needs flexible, ongoing tools, so standardised tests are not suitable (A true). (R) correctly defines criterion-referenced testing, but it does not explain why standardised tests should be avoided.अधिगम के लिए आकलन रचनात्मक होता है और उसे लचीले, निरंतर उपकरणों की आवश्यकता होती है, इसलिए मानकीकृत परीक्षण उपयुक्त नहीं हैं (A सही)। (R) निकष-संदर्भित परीक्षण को सही परिभाषित करता है, लेकिन यह नहीं बताता कि मानकीकृत परीक्षणों से क्यों बचना चाहिए।

Q13CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 15 Dec 2024
Read the following statements : Assertion (A) : An inclusive classroom does not offer differentiated instruction. Reason (R) : Inclusion is a policy that stresses equal opportunities by providing same learning goals, strategies and assessment methods. Choose the correct option.निम्नलिखित कथनों को पढ़िए : अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा विभेदित निर्देश का पालन नहीं करती है। कारण (R) : समावेशन एक नीति है, जो एक जैसे सीखने के लक्ष्यों, रणनीतियों और मूल्यांकन विधियों को प्रदान करके समान अवसरों पर जोर देती है। सही विकल्प का चयन कीजिए।
  1. ABoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  2. BBoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. C(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  4. DBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
Show answerHide answer

Correct answer: (D) Both (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।

Explanation

An inclusive classroom does use differentiated instruction to meet diverse needs, and inclusion does not mean the same goals, strategies and assessment for everyone. So both (A) and (R) are false.एक समावेशी कक्षा विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभेदित निर्देश का उपयोग करती है, और समावेशन का अर्थ सभी के लिए एक जैसे लक्ष्य, रणनीतियाँ और मूल्यांकन नहीं है। इसलिए (A) और (R) दोनों गलत हैं।

Q14CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
Which of the following statement aptly describes the purpose of a diagnostic assessment ?निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नैदानिक आकलन के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है?
  1. ATo identify the areas where students may need additional support or instruction.उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।
  2. BTo give students the opportunity to critically assess the work of their peers.विद्यार्थियों को अपने सहकर्मियों के काम का समालोचनात्मक आकलन करने का अवसर प्रदान करना।
  3. CTo identify the attitude patterns of students and design a career guidance programme as per their needs.विद्यार्थियों के अभिवृत्ति स्वरूप की पहचान करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम तैयार करना।
  4. DTo provide feedback to the teacher about their teaching methods.शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के बारे में प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) To identify the areas where students may need additional support or instruction.उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।

Explanation

Diagnostic assessment finds specific learning difficulties and gaps so that the teacher can plan remedial support or instruction.नैदानिक आकलन विशिष्ट अधिगम कठिनाइयों और कमियों का पता लगाता है ताकि शिक्षक उपचारात्मक सहायता या निर्देश की योजना बना सके।

Q15CTET December 2024 Paper 2 Maths & Science, 14 Dec 2024
Which of the following is an example of assessment for student’s learning ?निम्न में से कौन विद्यार्थियों में सीखने के लिए आकलन का एक उदाहरण है?
  1. AA rubric given to students at the beginning of a project, outlining what they need to do to achieve a certain grade.एक परियोजना की शुरुआत में छात्रों को दिया गया रूब्रिक, यह रेखांकित करते हुए कि उन्हें एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।
  2. BA final exam that covers all the material learned throughout the term.एक अंतिम परीक्षा जिसमें पूरे सत्र में सीखी गई सभी सामग्री शामिल होती है।
  3. CA quiz and brainstorming at the beginning of class to check for prior knowledge.पूर्व ज्ञान की जाँच के लिए कक्षा की शुरुआत में एक प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन।
  4. DA standardized test used to compare students across the country.देश भर के छात्रों की तुलना करने के लिए एक मानकीकृत परीक्षण।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) A rubric given to students at the beginning of a project, outlining what they need to do to achieve a certain grade.एक परियोजना की शुरुआत में छात्रों को दिया गया रूब्रिक, यह रेखांकित करते हुए कि उन्हें एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।

Explanation

Assessment for learning shares learning goals and success criteria with students so they know where they are heading; a rubric given at the start of a project does exactly this. Final exams and standardized tests are assessment of learning.सीखने के लिए आकलन में सीखने के लक्ष्य और सफलता के मानदंड विद्यार्थियों के साथ साझा किए जाते हैं ताकि वे जान सकें कि उन्हें कहाँ पहुँचना है; परियोजना की शुरुआत में दिया गया रूब्रिक यही करता है। अंतिम परीक्षा और मानकीकृत परीक्षण सीखने का आकलन (असेसमेंट ऑफ लर्निंग) हैं।

Q16CTET December 2024 Paper 1, 14 Dec 2024
Assertion (A) : Teachers should use multisensory materials to cater to needs of students in an inclusive classroom. Reason (R) : Inclusive classrooms should adopt standardization of curricular materials as well as assessment strategies. Choose the correct option :अभिकथन (A) : एक समावेशी कक्षा में छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को बहुसंवेदी सामग्री का उपयोग करना चाहिए। कारण (R) : समावेशी कक्षाओं को पाठ्यचर्या सामग्री के मानकीकरण के साथ-साथ मूल्यांकन रणनीतियों के मानकीकरण को अपनाना चाहिए। सही विकल्प चुनें :
  1. A(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  2. BBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
  3. CBoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
  4. DBoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) (A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

Explanation

Multisensory materials help diverse learners, so (A) is true. Inclusive classrooms need flexible, adapted materials and assessment rather than standardisation, so (R) is false.बहुसंवेदी सामग्री विविध शिक्षार्थियों की सहायता करती है, इसलिए (A) सही है। समावेशी कक्षाओं में मानकीकरण नहीं, बल्कि लचीली और अनुकूलित सामग्री व मूल्यांकन चाहिए, इसलिए (R) गलत है।

Q17CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
Which of the following set of qualities characterizes critical thinking ? (i) Ability to question (ii) Ability to self-reflect (iii) Ability to test previously held assumptions (iv) Ability to think convergently Choose the correct option :निम्नलिखित में से गुणों का कौन-सा समूह समालोचनात्मक चिंतन की विशेषताओं को दर्शाता है ? (i) प्रश्न करने की क्षमता (ii) आत्म-चिंतन करने की क्षमता (iii) पूर्वमान्यताओं की पहले से ही जाँच करने की क्षमता (iv) अभिसारी रूप से सोचने की क्षमता सही विकल्प चुनिए :
  1. A(i) and (iv)(i) और (iv)
  2. B(ii), (iii) and (iv)(ii), (iii) और (iv)
  3. C(i), (ii) and (iii)(i), (ii) और (iii)
  4. D(i) and (ii)(i) और (ii)
Show answerHide answer

Correct answer: (C) (i), (ii) and (iii)(i), (ii) और (iii)

Explanation

Critical thinking involves questioning, self-reflection and testing previously held assumptions. Convergent thinking (narrowing to one fixed answer) is not its defining quality, so (i), (ii) and (iii) is correct.समालोचनात्मक चिंतन में प्रश्न करना, आत्म-चिंतन करना और पहले से मानी गई मान्यताओं की जाँच करना शामिल है। अभिसारी चिंतन (एक निश्चित उत्तर तक सीमित होना) इसकी परिभाषित विशेषता नहीं है, इसलिए (i), (ii) और (iii) सही है।

Q18CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
An assessment approach aiming to support students’ learning is characterized by :विद्यार्थियों के सीखने का समर्थन करने के उद्देश्य से एक आकलन प्रक्रिया की विशेषता है :
  1. AConsideration of method of solving the problem along with the outcome.परिणामों के साथ-साथ समस्या को हल करने की विधि को भी ध्यान में रखना ।
  2. BFocus on inaccuracies only while ignoring the process and endeavours.प्रक्रिया और प्रयासों को अनदेखा करते हुए केवल अशुद्धियों पर ध्यान देना ।
  3. CExams done at the end of the year through objective type questions.वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के माध्यम से वर्ष के अंत में की गई परीक्षा ।
  4. DEvaluation and marking based on standardized quiz-based tests.मानकीकृत प्रश्नोत्तरी-आधारित परीक्षणों के आधार पर मूल्यांकन और अंक देना ।
Show answerHide answer

Correct answer: (A) Consideration of method of solving the problem along with the outcome.परिणामों के साथ-साथ समस्या को हल करने की विधि को भी ध्यान में रखना ।

Explanation

Assessment for learning looks at the process or method a student uses along with the final outcome, so that feedback can improve learning.अधिगम के लिए आकलन में अंतिम परिणाम के साथ-साथ यह भी देखा जाता है कि विद्यार्थी किस प्रक्रिया या विधि का प्रयोग करता है, ताकि प्रतिपुष्टि से सीखना बेहतर हो सके।

Q19CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 1 Mar 2026
Which of the following statements about classroom assessment is correct ?कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
  1. AUse of norm-referenced assessment that compares performance of the student to that of peers motivates students to learn more meaningfully.मानदंड-संदर्भित आकलन का उपयोग जो विद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना साथियों के प्रदर्शन से करता है, विद्यार्थियों को अधिक सार्थक रूप से सीखने के लिए अभिप्रेरित करता है ।
  2. BFocus of assessment should be paper-pencil assessment rather than non-written behaviours to maintain objectivity.निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ग़ैर-लिखित व्यवहार के बजाय आकलन का केंद्र पेपर-पेंसिल आकलन होना चाहिए ।
  3. CFormative assessment should include tasks which inform teachers about what students know about the concept before they begin teaching.रचनात्मक आकलन में ऐसे कार्य शामिल होने चाहिए जो शिक्षकों को इस बारे में सूचित करते हैं कि विद्यार्थी पढ़ाना शुरू करने से पहले संकल्पना के बारे में क्या जानते हैं ।
  4. DSummative assessment does not serve any purpose and should not be undertaken since the process is more important than the final learning outcome.योगात्मक आकलन किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता है और इसे नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि अंतिम सीखने के परिणाम की तुलना में प्रक्रिया अधिक महत्त्वपूर्ण है ।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) Formative assessment should include tasks which inform teachers about what students know about the concept before they begin teaching.रचनात्मक आकलन में ऐसे कार्य शामिल होने चाहिए जो शिक्षकों को इस बारे में सूचित करते हैं कि विद्यार्थी पढ़ाना शुरू करने से पहले संकल्पना के बारे में क्या जानते हैं ।

Explanation

Formative assessment includes diagnostic tasks that reveal students' prior knowledge before teaching, so instruction can build on it.रचनात्मक आकलन में निदानात्मक कार्य शामिल होते हैं जो शिक्षण से पहले विद्यार्थियों का पूर्व ज्ञान प्रकट करते हैं, ताकि शिक्षण उसी पर आगे बढ़ सके।

Q20CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
In an inclusive classroom, adaptations should be made in : (a) Learning goals (b) Teaching-learning strategies (c) Provisioning of support (d) Assessmentएक समावेशी कक्षा में अनुकूलन किसमें किया जाना चाहिए? (a) अधिगम के लक्ष्य में (b) शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों में (c) सहायता के प्रावधान में (d) मूल्यांकन में
  1. A(b), (c), (d)(b), (c), (d)
  2. B(a), (b), (c), (d)(a), (b), (c), (d)
  3. C(a), (b), (d)(a), (b), (d)
  4. D(a), (c), (d)(a), (c), (d)
Show answerHide answer

Correct answer: (B) (a), (b), (c), (d)(a), (b), (c), (d)

Explanation

Inclusive education adapts every component of the teaching process - learning goals, teaching strategies, the support provided and assessment - so that all learners, including those with special needs, can participate.समावेशी शिक्षा शिक्षण प्रक्रिया के हर घटक में अनुकूलन करती है: अधिगम के लक्ष्य, शिक्षण की रणनीतियाँ, दी जाने वाली सहायता और मूल्यांकन, ताकि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित सभी शिक्षार्थी भाग ले सकें।

Q21CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 8 Feb 2026
Moving from conservative education towards progressive education requires shift from __________.रूढ़िवादी शिक्षा से प्रगतिशील शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए किसकी आवश्यकता है?
  1. Aperformance-oriented goals to mastery-oriented goalsप्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना
  2. Bteacher-centered pedagogy to exam-centered pedagogyशिक्षक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र के स्थान पर परीक्षा-केंद्रित शिक्षाशास्त्र को लागू करना
  3. Cformative evaluation to diagnostic evaluationरचनात्मक आकलन के स्थान पर नैदानिक आकलन का पालन
  4. Dintegrated curriculum to standardized curriculumएकीकृत पाठ्यक्रम के स्थान पर मानकीकृत पाठ्यक्रम का पालन
Show answerHide answer

Correct answer: (A) performance-oriented goals to mastery-oriented goalsप्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना

Explanation

Progressive education values understanding and mastery over marks and comparison, so the shift is from performance goals to mastery (learning) goals.प्रगतिशील शिक्षा अंकों और तुलना की बजाय समझ और निपुणता को महत्व देती है, इसलिए बदलाव प्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्यों से दक्षता (अधिगम) उन्मुख लक्ष्यों की ओर होता है।

Q22CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
The kind of assessment in which a student’s scores are compared with the average performance of other students is calledवह आकलन, जो किसी विद्यार्थी के प्राप्त अंकों को अन्य विद्यार्थियों के औसत प्रदर्शन से तुलना करने के लिए किया जाता है, _____ कहलाता है।
  1. Acriteria-referenced.मापदंड-संदर्भित
  2. Bformat-referenced.प्रारूप-संदर्भित
  3. Cnorm-referenced.मानक-संदर्भित
  4. Dself-referenced.आत्म-संदर्भित
Show answerHide answer

Correct answer: (C) norm-referenced.मानक-संदर्भित

Explanation

Norm-referenced assessment ranks a learner against the performance of a norm group (peers), whereas criterion-referenced assessment compares performance with fixed standards.मानक-संदर्भित आकलन में शिक्षार्थी की तुलना किसी मानक समूह (साथियों) के प्रदर्शन से करके उसे क्रम दिया जाता है, जबकि मानदंड-संदर्भित आकलन में प्रदर्शन की तुलना निश्चित मानकों से की जाती है।

Q23CTET February 2026 Paper 2 Maths & Science, 7 Feb 2026
Which of the following statements about classroom assessment are correct? (i) Assessments should influence the students’ cognitive processes while they study. (ii) Assessments should serve as learning experiences in themselves. (iii) Assessments should create fear and stress among students to get them to learn. (iv) Assessments should be standardized and norm-referenced. Choose the correct option.कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? (i) आकलन को छात्रों की अध्ययन करते समय संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को प्रभावित करना चाहिए। (ii) आकलन को अपने आप में सीखने के अनुभव के रूप में काम करना चाहिए। (iii) आकलन को छात्रों को सीखने के लिए डर और तनाव पैदा करना चाहिए। (iv) आकलन मानकीकृत और मानक-संदर्भित होने चाहिए। सही विकल्प चुनिए।
  1. A(i), (iii)(i), (iii)
  2. B(i), (ii)(i), (ii)
  3. C(ii), (iii), (iv)(ii), (iii), (iv)
  4. D(i), (ii), (iii), (iv)(i), (ii), (iii), (iv)
Show answerHide answer

Correct answer: (B) (i), (ii)(i), (ii)

Explanation

Assessment for and as learning shapes how students think while studying and is itself a learning experience, so (i) and (ii) are correct. Assessment should not create fear, and classroom assessment need not be standardized or norm-referenced.सीखने के लिए और सीखने के रूप में आकलन विद्यार्थियों की पढ़ते समय की सोच को आकार देता है और स्वयं एक सीखने का अनुभव है, इसलिए (i) और (ii) सही हैं। आकलन से भय पैदा नहीं होना चाहिए, और कक्षा-आकलन का मानकीकृत या मानक-संदर्भित होना आवश्यक नहीं है।

Q24CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026
What should be the purposes of assessment? (i) To analyze students’ responses to find out what they know and understand (ii) To identify gaps in knowledge (iii) To identify effective learning activities (iv) To assign comparative marks to students Choose the correct option:आकलन के उद्देश्य क्या होने चाहिए ? (i) विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण यह पता लगाने के लिए कि वे क्या जानते और समझते हैं (ii) ज्ञान में अंतर पता लगाने के लिए (iii) प्रभावी शिक्षण गतिविधियों की पहचान करने के लिए (iv) विद्यार्थियों को तुलनात्मक अंक देने के लिए सही विकल्प चुनिए :
  1. A(ii) (iii) and (iv)(ii) (iii) और (iv)
  2. B(i) and (ii)(i) और (ii)
  3. C(i) (ii) and (iii)(i) (ii) और (iii)
  4. D(i) (iii) and (iv)(i) (iii) और (iv)
Show answerHide answer

Correct answer: (C) (i) (ii) and (iii)(i) (ii) और (iii)

Explanation

Assessment should find out what learners know, identify gaps in learning and show which learning activities work, so (i), (ii) and (iii) are purposes. Assigning comparative marks to rank children is not a recommended purpose of assessment.आकलन से यह पता चलना चाहिए कि शिक्षार्थी क्या जानते हैं, ज्ञान में कहाँ अंतर है और कौन-सी अधिगम गतिविधियाँ प्रभावी हैं, इसलिए (i), (ii) और (iii) उद्देश्य हैं। बच्चों को क्रम देने के लिए तुलनात्मक अंक देना आकलन का अनुशंसित उद्देश्य नहीं है।

Q25CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026
Given below are two statements, one marked as Assertion (A) and the other as Reason (R). Read the statements and choose the correct option. Assertion (A): To ensure assessment for learning, teacher-made tasks should be included for providing feedback to support student learning rather than the use of standardised outcome performances. Reason (R): Standardized tests are more aligned with the assessment of learning rather than assessment for learning.नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए । अभिकथन (A) : अधिगम के लिए मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए मानकीकृत परिणाम प्रदर्शन के उपयोग के बजाय विद्यार्थी सीखने का समर्थन करने के लिए प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए शिक्षक द्वारा किए गए कार्यों को शामिल किया जाना चाहिए । कारण (R) : मानकीकृत परीक्षण अधिगम के लिए आकलन के बजाय अधिगम के आकलन के साथ अधिक संरेखित होते हैं ।
  1. ABoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  2. BBoth (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं  करता है ।
  3. CBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों ग़लत है ।
  4. D(A) is true, but (R) is false.(A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
Show answerHide answer

Correct answer: (D) (A) is true, but (R) is false.(A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।

Explanation

Note: the official key gives (4); the Reason also looks true (standardised tests usually serve assessment of learning) and would explain the Assertion, so option (1) seems equally defensible. Per the key: assessment for learning relies on teacher-made tasks that give feedback during learning, so A is true, while the key treats R as false.नोट: आधिकारिक उत्तर कुंजी में (4) दिया गया है; कारण (R) भी सही प्रतीत होता है (मानकीकृत परीक्षण प्रायः अधिगम के आकलन की सेवा करते हैं) और वह अभिकथन की व्याख्या भी करता है, इसलिए विकल्प (1) भी समान रूप से तर्कसंगत लगता है। कुंजी के अनुसार: अधिगम के लिए आकलन शिक्षक द्वारा बनाए गए उन कार्यों पर निर्भर है जो सीखने के दौरान प्रतिपुष्टि देते हैं, इसलिए (A) सही है, जबकि कुंजी (R) को ग़लत मानती है।

Q26CTET February 2026 Paper 1, 1 Mar 2026
In order to nurture critical thinking skills among students, a teacher should design and deliver activities which demand: (i) Logical reasoning and analysis. (ii) Mere retrieval of previously learnt concepts. (iii) Rote rehearsal and memorization. (iv) Synthesis and evaluation of information. Choose the correct option:विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन के कौशलों को विकसित करने के लिए, एक शिक्षिका को ऐसी गतिविधियाँ तैयार और करवानी चाहिए जो : (i) तार्किक तर्कशक्ति और विश्लेषण की माँग करें । (ii) पहले सीखी हुई अवधारणाओं की केवल पुन:प्राप्ति की माँग करें । (iii) यंत्रवत् याद करने और रटने की माँग करें । (iv) जानकारी के संश्लेषण और मूल्यांकन की माँग करें । सही विकल्प चुनिए :
  1. A(ii) and (iv)(ii) और (iv)
  2. B(ii) and (iii)(ii) और (iii)
  3. C(i) and (iv)(i) और (iv)
  4. D(i) and (ii)(i) और (ii)
Show answerHide answer

Correct answer: (C) (i) and (iv)(i) और (iv)

Explanation

Critical thinking involves higher-order skills such as reasoning, analysis, synthesis and evaluation (Bloom's higher levels); mere recall and rote memorisation do not build it.समालोचनात्मक चिंतन में तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण और मूल्यांकन जैसे उच्च-स्तरीय कौशल शामिल हैं (ब्लूम के उच्च स्तर); केवल पुन:प्राप्ति और यंत्रवत् रटना इसे विकसित नहीं करते।

Q27CTET February 2026 Paper 1, 8 Feb 2026
Formative assessment assumes that:रचनात्मक मूल्यांकन मानता है कि :
  1. Aonly quantitative parameters give ‘correct’ feedback.केवल मात्रात्मक मापदंड ‘सही’ प्रतिपुष्टि देते हैं।
  2. Bqualitative parameters are biased and subjective.गुणात्मक मापदंड पक्षपाती और व्यक्तिपरक हैं।
  3. Clearners should also be involved in the process of assessment.मूल्यांकन की प्रक्रिया में शिक्षार्थियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
  4. Dcompetition is essential for learning.सीखने के लिए प्रतियोगिता आवश्यक है।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) learners should also be involved in the process of assessment.मूल्यांकन की प्रक्रिया में शिक्षार्थियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Explanation

Formative assessment is assessment for learning; it is continuous and involves learners through self- and peer-assessment so they can improve.रचनात्मक मूल्यांकन सीखने के लिए मूल्यांकन है; यह सतत होता है और स्व-मूल्यांकन तथा सहपाठी-मूल्यांकन के द्वारा शिक्षार्थियों को शामिल करता है ताकि वे अपने में सुधार कर सकें।

Q28CTET February 2026 Paper 1, 8 Feb 2026
Assertion (A): Invented spellings, free explorations of writings provide teachers with opportunities of authentic assessment of learner levels. Reason (R): Given the vast linguistic diversity in the classroom assessment in language should be dynamic. Choose the correct option:अभिकथन (A) : गढ़ी वर्तनी, लेखन के मुक्त अन्वेषण शिक्षकों को शिक्षार्थी स्तरों के प्रामाणिक मूल्यांकन के अवसर प्रदान करते हैं। कारण (R) : कक्षा में भाषाई विविधता को देखते हुए भाषा का मूल्यांकन गतिशील होना चाहिए। सही विकल्प चुनें।
  1. ABoth (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
  2. B(A) is true but (R) is false.(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. CBoth (A) and (R) are false.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
  4. DBoth (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
Show answerHide answer

Correct answer: (D) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

Explanation

Invented spellings and free writing reveal how children really use language, giving authentic assessment; because classrooms are linguistically diverse, language assessment must be dynamic, which explains this.गढ़ी वर्तनी और मुक्त लेखन से पता चलता है कि बच्चे भाषा का वास्तव में कैसे प्रयोग करते हैं, जिससे प्रामाणिक मूल्यांकन होता है; कक्षाओं में भाषाई विविधता के कारण भाषा का मूल्यांकन गतिशील होना चाहिए, जो इसकी व्याख्या करता है।

Q29CTET February 2026 Paper 1, 7 Feb 2026
An essential characteristic of formative assessment is—रचनात्मक मूल्यांकन की एक आवश्यक विशेषता है—
  1. Ato assign relative ranks and positions to learners.शिक्षार्थियों को सापेक्ष पद और श्रेणियाँ प्रदान करना।
  2. Btests and exams at the end of the year.वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा।
  3. Cclarification of assessment criteria to the learners.शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंड का स्पष्टीकरण।
  4. Dto focus on quantitative means to achieve objectivity.वस्तुनिष्ठता प्राप्त करने के लिए मात्रात्मक साधनों पर ध्यान देना।
Show answerHide answer

Correct answer: (C) clarification of assessment criteria to the learners.शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंड का स्पष्टीकरण।

Explanation

Formative assessment (assessment for learning) is ongoing and makes learning goals and success criteria clear to learners so they know how to improve. Ranking and year-end exams are features of summative assessment.रचनात्मक मूल्यांकन (सीखने के लिए मूल्यांकन) निरंतर चलता है और शिक्षार्थियों के सामने सीखने के लक्ष्य और सफलता के मानदंड स्पष्ट करता है, ताकि वे जान सकें कि सुधार कैसे करना है। श्रेणी देना और वर्ष के अंत की परीक्षाएँ योगात्मक मूल्यांकन की विशेषताएँ हैं।

Q30CTET February 2026 Paper 1, 7 Feb 2026
Which of the following is an example of intrinsic motivation?निम्नलिखित में से कौन-सा आन्तरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
  1. AStudying for a test to get good gradeअच्छा ग्रेड पाने के लिए परीक्षा हेतु अध्ययन करना
  2. BPlaying a game for the prize moneyपुरस्कार राशि के लिए खेल खेलना
  3. CPlaying a sport for personal enjoymentव्यक्तिगत आनन्द के लिए कोई खेल खेलना
  4. DCompleting the homework to avoid being scolded by parentsमाता-पिता की डाँट से बचने के लिए गृहकार्य पूरा करना
Show answerHide answer

Correct answer: (C) Playing a sport for personal enjoymentव्यक्तिगत आनन्द के लिए कोई खेल खेलना

Explanation

Intrinsic motivation comes from inside the person, such as the enjoyment of the activity itself. Grades, prizes and avoiding scolding are external (extrinsic) motivators.आंतरिक अभिप्रेरणा व्यक्ति के भीतर से आती है, जैसे गतिविधि के आनंद से। अच्छे ग्रेड, पुरस्कार और डाँट से बचना बाह्य अभिप्रेरक हैं।

How to use these CTET Pedagogy questions

Every question here was asked in a real CTET paper; the paper and shift are shown on the card, and the number opens the question on its own page. Try each one before tapping Show answer, then attempt the full CTET papers as timed tests to check your speed under exam conditions.

More CTET subjects